गुरुग्राम : लिव इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट में डाला सेनेटाइजर और लगा दी आग, बोला- तुझे मां बनने लायक नहीं छोड़ूंगा...

Sanitizer Incident Gurugram : साइबर सिटी के सेक्टर-69 से रूह कंपा देने वाली हैवानियत सामने आई है, जहाँ एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप से शुरू हुए प्यार का अंजाम बेहद खौफनाक रहा. यहाँ एक सिरफिरे युवक ने शक के चलते अपनी लिव-इन पार्टनर को तीन दिनों तक बंधक बनाकर पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी. आरोपी ने दरिंदगी के दौरान चिल्लाते हुए धमकी दी कि वह उसे कभी माँ बनने लायक नहीं छोड़ेगा.

Update: 2026-02-23 06:31 GMT

गुरुग्राम : लिव इन पार्टनर के प्राइवेट पार्ट में डाला सेनेटाइजर और लगा दी आग, बोला- तुझे मां बनने लायक नहीं छोड़ूंगा...

Sanitizer Incident Gurugram : गुरुग्राम : साइबर सिटी के सेक्टर-69 से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर किसी भी इंसान का कलेजा फट जाए. एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप से शुरू हुई लव स्टोरी का अंत इतना खौफनाक होगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था. यहाँ एक युवक ने शक के चलते अपनी लिव-इन पार्टनर को तीन दिनों तक नर्क जैसी यातनाएं दीं और उसके प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी. फिलहाल, 19 साल की यह छात्रा दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है.

तीन दिन तक चलता रहा मौत का खेल

त्रिपुरा की रहने वाली BSc की छात्रा की दोस्ती सितंबर 2025 में शिवम नाम के युवक से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. दोस्ती प्यार में बदली और दोनों साथ रहने लगे. लेकिन 16 फरवरी 2026 से शिवम का खौफनाक चेहरा सामने आया. चरित्र पर शक करते हुए उसने छात्रा को कमरे में बंधक बना लिया. आरोपी ने स्टील की बोतल से उसका सिर फोड़ा, उसे दीवार पर पटका और पैरों पर चाकू से वार किए. हैवानियत की हद तब पार हो गई जब उसने छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी और चिल्लाकर कहा तुझे कभी माँ बनने लायक नहीं छोड़ूंगा.

बंगाली भाषा ने बचाई जान

जब छात्रा को लगा कि वह अब नहीं बचेगी, तो उसने 18 फरवरी की रात चालाकी से आरोपी का फोन लिया और अपनी माँ को कॉल लगाया. चूंकि आरोपी को बंगाली भाषा समझ नहीं आती थी, इसलिए छात्रा ने इसी भाषा में रोते हुए माँ को पूरी आपबीती बता दी. माँ ने बिना देर किए दिल्ली से पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची टीम ने छात्रा को अधमरी हालत में रेस्क्यू किया.

मां की पुकार : मेरी बच्ची को न्याय मिले

सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड के बाहर खड़ी माँ का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्हें तो यह भी नहीं पता था कि उनकी बेटी किसी युवक के साथ रह रही है. माँ की मांग है कि आरोपी पर सिर्फ मारपीट नहीं, बल्कि रेप और हत्या की कोशिश का केस चलना चाहिए. पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

रिश्तों में छिपे इस साइको बिहेवियर को पहचानिए

यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं है, बल्कि युवाओं के लिए एक बड़ी चेतावनी है. डेटिंग ऐप्स पर अनजान लोगों से मिलना और बिना सोचे-समझे लिव-इन में चले जाना कितना खतरनाक हो सकता है, यह घटना उसका जीता-जागता उदाहरण है. समाज में बढ़ती यह मानसिक विकृति और सनक आज के रिश्तों को जहरीला बना रही है.

पहले भी आ चुके हैं ऐसी दरिंदगी की खबर 

श्रद्धा वॉल्कर केस दिल्ली 2022 : फ्रिज में लाश और 35 टुकड़े दिल्ली के मेहरौली इलाके में हुई इस वारदात ने पूरे देश की रूह कंपा दी थी. श्रद्धा वॉल्कर अपने पार्टनर आफताब पूनावाला के साथ लिव-इन में रह रही थी. एक मामूली झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे, उसने इन टुकड़ों को रखने के लिए एक नया 300 लीटर का फ्रिज खरीदा, वह रोज रात को लाश का एक हिस्सा बैग में भरकर पास के जंगलों में फेंकने जाता था ताकि किसी को शक न हो. करीब छह महीने बाद जब पुलिस ने उसे पकड़ा, तब जाकर इस खौफनाक साइको मर्डर का खुलासा हुआ था.

निक्की यादव हत्याकांड दिल्ली 2023 : मोबाइल केबल से कत्ल और ढाबे का फ्रिज श्रद्धा केस के कुछ ही समय बाद दिल्ली में वैसी ही एक और वारदात सामने आई. निक्की यादव और साहिल गहलोत लिव-इन में रह रहे थे, लेकिन साहिल अपने परिवार के दबाव में निक्की को बिना बताए कहीं और शादी कर रहा था. जब निक्की को यह पता चला और उसने विरोध किया, तो साहिल ने कार के अंदर ही मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी जान ले ली थी. हत्या के बाद वह निक्की की लाश को अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा आया और उसी दिन दूसरी लड़की से शादी करने मंडप में बैठ गया. 

Tags:    

Similar News