‘क्राइम पेट्रोल’ फेम अभिनेता शफीक का निधन… पेट के कैंसर से हारे जिंदगी की जंग…

Update: 2020-05-12 13:00 GMT

मुंबई 12 मई 2020। मशहूर टीवी शो क्राइम पेट्रोल के अभिनेता शफीक अंसारी का निधन हो गया है। शफीक कैंसर से पीड़ित थे। जिसके चलते उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। शफीक क्राइम पेट्रोल में किए गए अपने विभिन्न किरदारों के लिए जाने जाते थे। टीवी जगत की जानी मानी संस्‍था सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

शफीक अंसारी मशहूर टेलीविजन शो ‘क्राइम पेट्रोल’ के लिए जाने जाते थे। शफीक ने क्राइम पेट्रोल में कई सारे किरदार निभाए हैं। 52 साल के शफीक अंसारी ने मुंबई में अंतिम सांस ली। शफीक कई सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन उन्होंने रविवार शाम करीब 6 बजे इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शफीक के परिवार में पत्नी गौहर और तीन बेटियां हैं। शफीक अंसारी साल 2008 से CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन) के भी सदस्य थे। बता दें कि CINTAA ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Tags:    

Similar News