चंद्रमा की कमजोर स्थिति: इन उपायों अपनाने से मिलेगा लाभ, चंद्र होंगे बलवान...

Update: 2022-08-25 23:30 GMT

रायपुर I जन्म कुंडली में सभी नौ ग्रह, अपनी-अपनी तरह से जातक को प्रभावित करते हैं और जीवन पर असर डालते हैं। अगर ग्रह अच्छी स्थिति में हैं तो इसका फल भी जातक को मिलता है और अशुभ ग्रह हैं तो इसका नकारात्मक परिणाम भी भुगतना पड़ता है। कई बार किसी समय-विशेष में कोई ग्रह अशुभ फल देता है, ऐसे में उसकी शांति आवश्यक होती है। जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो या दुष्ट ग्रहों से दूषित हो उन्हें चन्द्र शांति के कुछ उपाय अपनाने से लाभ मिलता है....

गणेश जी की पूजा करें

यदि कुंडली में चंद्रमा केतु के साथ विराजित हो तब जीविकोपार्जन में बाधा डालता है अतः ऐसे जातको को गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।

मोती धारण करें

श्वेत व गोल मोती चांदी की अंगूठी में रोहिणी ,हस्त ,श्रवण नक्षत्रों में जड़वा कर सोमवार या पूर्णिमा तिथि में पुरुष दायें हाथ की और स्त्री बाएं हाथ की अनामिका या कनिष्टिका अंगुली में धारण करें। धारण करने से पहले ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः मन्त्र के 108 उच्चारण से इस में ग्रह प्रतिष्ठा करके धूप,दीप ,पुष्प ,अक्षत आदि से पूजन कर लें।

चंद्रमा की स्थिति को संतुलित करना हो या फिर उसकी ताकत को बढ़ाना हो, दोनों ही मामलों में रत्न उपयोगी सिद्ध होते हैं। अगर कुंडली में चंद्रमा असंतुलित है तो कम से कम 10 रत्ती का मोती धारण करना चाहिए।

अगर किसी कारणवश मोती नहीं खरीद पा रहे हैं तो मोती के उपरत्न मून स्टोन को भी पहन सकते हैं। इसे चांदी की अंगूठी में डालकर पहन भी सकते हैं और चांदी का लॉकेट बनवाकर गले में भी पहन सकते हैं।चारपाई के चारों पायों में चांदी की कील गाड़ना चाहिए। घर की छत के नीचे कुआ या हैंडपंप न लगाना चाहिए। चन्द्र नीच का हो तो चन्द्र की चीज़ो का दान करें।

पूर्णिमा व्रत करें

चंद्रमा दोष से पीड़ित कष्ट दूर करने के लिए पूर्णमासी का व्रत करें चाहिए और सत्यनारायण भगवान की कथा सुननी चाहिए एवं चन्द्र मंत्र अनुष्ठान का आयोजन विधि पूर्वक करना उचित रहता है।

दूध का उपाय

रात को सोते समय थोडा सा दूध एक छोटे लोटे में अपने बिस्तर के सिरहाने रख कर सोये और सवेरे उठ कर वो दूध कीकर के पेड़ या यगीवृक्ष में सींच दे तो चन्द्र दशा शांत होती है।

लाल रंग से परहेज करें

सफेद और स्लेटी रंग चंद्रमा का प्रतीक होते हैं इसके अलावा चमकीला नीला, हरा और गुलाबी रंग, आसमानी रंग भी लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। जिन लोगों का चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें काले और लाल रंग से परहेज रखना चाहिए।

मां के चरण स्पर्श करें

बिना नमक के दही, दूध, चावल, चीनी और घी से बने खाद्य पदार्थ खाने से भी चंद्रमा मजबूत होता है। यदि आप प्रतिदिन अपनी मां के चरण स्पर्श करें और उनका आशीर्वाद लें, तो भी आपका चंद्रमा मजबूत होगा।

भगवान शिव की पूजा करें

हर दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं, तो भी चंद्रमा मजबूत होगा क्योंकि भगवान शिव तो स्वयं चंद्रशेखर हैं। उन्होंने चंद्रमा को धारण किया है

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियों की NPG न्यूज इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News