बालिका दिवस पर अनोखी पहल....कोरोना रोकथाम हेतु शहर की बेटियों ने पूरे दिन किया लोगों को जागरूक

Update: 2022-01-24 14:53 GMT

रायपुर 24 जनवरी 2022। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कोरोना रोकथाम हेतु बालिकाओं ने व्यापक अभियान संचालित किया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एनजीओ यूनिसेफ व वी द पीपल और गुरुकुल महिला महाविद्यालय और डागा गर्ल्स कॉलेज के एन.एस.एस. कैडेट्स द्वारा 'रोको और टोको' जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर मरीन ड्राइव व उसके आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को मास्क का उपयोग करने एवं टीकाकरण कराने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को वालंटियर्स द्वारा मास्क भी वितरित किया गया। इस जन-जागरूकता अभियान में कामिनी अठावले के साथ उनकी टीम शामिल रही।

Similar News