CG में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में अनोखा प्रदर्शन, नोटों की थाल लेकर उतारी आरती, श्रीफल देकर किया सम्मान
रायपुर, 20 अक्टूबर 2021। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में बुधवार को छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी और रायपुर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा के नेतृत्व में तेलीबांधा तालाब से लगे पेट्रोल पंप में युकां कार्यकर्ता नोटों की थाल और नारियल अगरबत्ती लेकर पहुंचे और पेट्रोल भरवा रहे लोगों की पहले नजर उतारी, फिर उनकी पूजा करते हुए नारियल देकर सम्मानित किया। मीडिया से बात करते हुए कोको पाढ़ी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान की ऊंचाइयों को पार कर अंतरिक्ष की ओर अग्रसर है। केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा सभी जिला और विधानसभा मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी महासचिव अशरफ हुसैन, गुलजेब अहमद, प्रदेश प्रवक्ता अंशुल पांडे, आयुष पांडेय, विपुल चौबे, रोशन खान, मिहिर सोनी, आशीष, विशाल आदि उपस्थित थे।