सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा की अगुवाई में एसईसीआर रेलवे शीर्ष प्रबंधन के साथ गेवरा में बैठक आयोजित
बिलासपुर 26 फरवरी 2022। एसईसीआर रेलवे के शीर्ष अधिकारियों के साथ दिनांक 25 फ़रवरी को गेवरा हाउस में उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया । इसमें एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, एसईसीआर रेलवे जीएम आलोक कुमार , मेम्बर ट्रेफ़िक मोहंती, पीसीओएम छत्रपाल सिंह, डीआरएम आलोक सहाय सहित अन्य वरीय अधिकारी , एसईसीएल मार्केटिंग एंड सेल्स की टीम , एरिया के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे । उक्त बैठक में मुख्य रूप से आगामी वित्तीय वर्ष में एसईसीएल द्वारा रेल मोड से कोयले के प्रेषण से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई ।
सीएमडी एसईसीएल ने गेवरा व दीपका मेगा प्रोजेक्ट्स का फ़ील्ड विज़िट भी किया
टीम एसईसीएल के कप्तान स्वयं खदान के फ़ेस तक पहुँचे तथा उत्पादन सम्बन्धी गतिविधियों का जायज़ा लिया ।