भाजपा कांग्रेस में ट्विटर वार: मूणत ने पूछा -चाईल्ड एकाउंट क्या है ? आर पी ने लिखा -शंखपुष्पी का नियमित सेवन करिए
रायपुर,10 फ़रवरी 2022। छत्तीसगढ़ में ट्वीटर पर संग्राम छिड़ गया है। यह संग्राम भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ा है। ट्वीटर पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सवाल किया - "RTI से प्राप्त जानकारी के अनुसार छग आबकारी विभाग में सस्पेंस #चाइल्ड_खाता में अंतर की राशि जमा की जा रही है ।यह चाइल्ड अकॉउंट क्या है .? सरकार स्पष्ट करें इस पर कांग्रेस प्रवक्ता आर पी सिंह ने रिट्वीट करते हुए लिखा है -
आपसे आग्रह है शंखपुष्पी का नियमित रूप से सेवन किया कीजिए इससे याददाश्त मजबूत होती है। डॉ रमन सिंह के सबसे प्रिय पात्र होने के बावजूद भी आप उन्हीं के फैसले कैसे भूल जा रहे हैं? दस्तावेज संलग्न है पढ़ने का कष्ट करें। जनता को गुमराह करना बंद कीजिए। दिलचस्प है कि दोनों ही दिग्गजों ने अपने अपने ट्वीट के समर्थन में अभिलेख भी ट्वीट किए हैं।