धान खरीदी के लिए आज से बांटे जाएंगे टोकन, समितियों से एक किसान को मिलेंगे तीन टोकन
धान खरीदी के लिए आज से बांटे जाएंगे टोकन, समितियों से एक किसान को मिलेंगे तीन टोकन
रायपुर, 20 नवंबर 2021। छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान की खरीदी शुरू हो रही है। इसके लिए टोकन बांटने की प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। किसान तीन हिस्सों में धान बेच सकते हैं। इसके लिए आज सभी समितियों में किसानों को टोकन देने की शुरुआत की जाएगी। लघु और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। समितियों की क्षमता के अनुरूप टोकन दिए जाएंगे। एक किसान को धान खरीदी के लिए तीन टोकन दिए जाएंगे। यानी कि एक किसान तीन बार बेच सकेगा। धान खरीदी केंद्रों में दो दिनों का ट्रायल रन पूरा हो चुका है। कुल 2058 समितियों के माध्यम से धान की खरीदी की जाएगी। सरकार ने इस साल 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।