फर्म विशेष को लाभ पहुँचाने टेंडर फार्म अपात्र करने का ठेकेदार ने लगाया आरोप, नहीं बताया जा रहा अपात्रता का कारण

Update: 2022-01-06 15:30 GMT

बिलासपुर 6 जनवरी 2022- बिलासपुर के नगर पंचायत बोदरी में ई रिक्शा के टेंडर में अनियमितता का आरोप ठेकेदार ने लगाया हैं। कलेक्टर को की गई शिकायत में ठेकेदार ने मामले की जांच होने तक टेंडर की प्रक्रिया रोकने की मांग की हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बोदरी में जेम के माध्यम से ई रिक्शा आपूर्ति करने के लिए 27 नवम्बर को टेंडर निकला था। जिसमें ठेकेदार रितेश शर्मा की फर्म आरबी ट्रेडर्स ने भी निविदा डाली थी। ठेकेदार रितेश शर्मा के अनुसार दिनांक 28 दिसम्बर को शाम को 7 बजे के बाद आफिस बंद होने के बाद टेंडर फार्म खोला गया। जिसमें उनकी फर्म को बिना कोई कारण बताए अपात्र घोषित कर दिया गया। मौखिक शिकायत के बाद भी अपात्र करने का कारण नही बताया गया। जिसके कारण नियमो व कानूनों को दरकिनार कर किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुचाने की आशंका को देख कर ठेकेदार ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की हैं।

Similar News