वरिष्ठ कांग्रेसी मुरारीलाल अग्रवाल को सर्वसम्मति से चुना गया अग्रवाल महासम्मेलन का जिलाध्यक्ष

Update: 2022-08-05 19:06 GMT

जशपुर 5 अगस्त 2022। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुरारीलाल अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल महासम्मेलन का जिलाध्यक्ष चुना गया हैं। शुक्रवार को समाज के वरिष्ठों व पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया।

मूलतः कुनकुरी के रहने वाले मुरारीलाल अग्रवाल समाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे समाज सेवा के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा राजनीतिक क्षेत्रो में भी उनकी भागीदारी हैं। सक्रिय राजनीति में होने के साथ ही उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी में कई पदों की जिम्मेदारी सम्हाली हैं। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्तमान में सदस्य हैं।

आज शुक्रवार को जशपुर के अग्रसेन भवन में अग्रवाल महासम्मेलन की बैठक आहूत की गई थी। बैठक में जिले भर के समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ ही समाज के पदाधिकारी मौजूद थे। सभी की सर्वसम्मति से अखिल भारतीय अग्रवाल महासम्मेलन के जशपुर जिले का अध्यक्ष कुनकुरी के मुरारीलाल अग्रवाल को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि समाज के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करूंगा।

Similar News