पटवारी परीक्षा तो तीन ज़िलों में इंटरनेट बंद: कमिश्नर ने आदेश में लिखा - "इस दौरान फेक न्यूज़,पेपर लीक की अफवाह से क़ानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है"

Update: 2021-10-23 07:58 GMT

जयपुर,23 अक्टूबर 2021। राजस्थान के तीन ज़िलों में सिर्फ़ इसलिए नेट बंद कर दिया गया है क्योंकि वहाँ पटवारी परीक्षा है। बीकानेर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ इन तीन ज़िलों में पटवारी परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नर ने नेट को दो दिनों के लिए बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

कमिश्नर भँवर लाल मेहरा ने आदेश में लिखा है

"शनिवार और रविवार को आयोजित की जाने वाली पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा में ज़िले में काफ़ी संख्या में परीक्षार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा और अंतर्जिला आवागमन भी होगा।जिसके दौरान फेक न्यूज़ दुर्घटना की अफ़वाहें पेपर लीक की अफ़वाहें आदि से क़ानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है"

दो दिवसीय नेट बंदी के आदेश में बल्क एसएमएस के साथ साथ वॉयस कॉलिंग भी बंद करने का ज़िक्र है। माना जा रहा है कि नक़ल रोकने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है, लेकिन इस आदेश की आलोचना हो रही है।


Similar News