खैरागढ़ विश्वविद्यालय में नववर्ष पर हर्षमय वातावरण, कुलपति डाॅ.ममता चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं
![खैरागढ़ विश्वविद्यालय में नववर्ष पर हर्षमय वातावरण, कुलपति डाॅ.ममता चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं खैरागढ़ विश्वविद्यालय में नववर्ष पर हर्षमय वातावरण, कुलपति डाॅ.ममता चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं](https://npg.news/h-upload/2023/01/02/1500x900_1170826-cgvhjfg.webp)
खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नववर्ष 2023 के अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। कुलपति पद्मश्री डाॅ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर ने सभी अधिष्ठाता, प्रोफेसर, शिक्षक, विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी और सभी श्रोताओं, दर्शकों के प्रति बधाई और शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी विभागों के अधिष्ठाता, विभाग प्रमुख, प्राध्यापक, शिक्षक, विद्यार्थी, संगतकार, अधिकारी और कर्मचारियों ने कुलपति डाॅ. चंद्राकर से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. डाॅ. आई.डी. तिवारी और अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।