स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल नवागढ़ में प्रथम शाला प्रवेशोत्सव... संसदीय सचिव और कलेक्टर संदीपन विलास की उपस्थिति में हुआ संपन्न

Update: 2022-06-27 14:16 GMT

रायपुर। स्वामी आत्मानंद शास उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ बेमेतरा में प्रथम शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवम संसदीय सचिव छ.ग. शासन गुरुदयाल बंजारे, कलेक्टर संदीपन विलास भोसकर, एस पी धर्मेंद्र सिंह छवई, डीईओ अरविंद मिश्रा, एस डी एम नवागढ़ प्रवीण तिवारी, जनपद अध्यक्ष अंजली मार्कण्डेय जी,जनपद सीईओ नवागढ़ प्रज्ञा यादव जी,जनपद सदस्य नवागढ़ सहोदरा साहू, बीईओ नवागढ़ लोकनाथ बांधे, सेजेस प्राचार्य सरिता गुप्ता, विद्यालयीन स्टाफ एवम आए हुए सम्माननीय पालकगण के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

विद्यालय में प्रवेश करते ही संस्था के बच्चो द्वारा स्वागत गीत से अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात संस्था द्वारा स्थापित ज्ञानदात्री माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवम दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मंच पर आसीन होने के पश्चात अतिथियों का शिक्षकों एवम बच्चों द्वारा पुष्पगुच्छ तथा बेच लगाकर स्वागत किया गया। सम्माननीय गुरुदयाल बंजारे जी ने अपने उद्बोधन में आगामी बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के अध्ययनरत 10वीं एवम 12वीं के बच्चों को 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 51000-51000 हजार रूपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान करने की घोषणा किए तथा कलेक्टर महोदय जी ने 12वीं गणित के विद्यार्थियों को भी 100 में 100 अंक प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा किए।

कलेक्टर महोदय ने आगे कहा की आज बच्चों के समक्ष पाकर मुझे अपना प्रारंभिक विद्यालय का स्मरण हो रहा है एवम डीईओ सर ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शुभकामनाएं दिए तथा शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर पुस्तक वितरण तथा तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात विद्यालयीन नन्हें नन्हें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अंत में संस्था प्राचार्य सरिता गुप्ता के द्वारा अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को शुभ आशीष प्रदान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार किए गए भौतिक, रसायन एवम जीवविज्ञान के विभिन्न माडल का अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। इसके पश्चात साइंस लैब, लाइब्रेरी तथा स्पोर्ट रूम का निरीक्षण किया गया,तथा विद्यालय की सराहना की।

Tags:    

Similar News