एयू की मेजबानी में आज से पूर्वी क्षेत्र अन्तर्विश्वविद्यालयीन हाॅकी पुरूष प्रतियोगिता का शुभारंभ

Update: 2021-11-23 14:05 GMT

बिलासपुर 23 नवम्बर 2021। भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वाधान में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के द्वारा पूर्वी क्षेत्र अन्तर्विश्वविद्यालयीन हाॅकी पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन आज बहतराई स्थित स्व. बलीराम यादव स्टैडियम में शुभारंभ होगी। उद्घाटन सत्र मे आयोजन के मुख्य अतिथि - उमेश पटेल जी, माननीय केबिनेट मंत्री, विशिष्ट अतिथि रश्मि आशिष सिंह, संसदीय सचिव, मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी जी करेंगे। प्रतियोगिता में 6 राज्यों की कुल 14 टीमों ने हिस्सा लेंगी। जिनमें महात्मागांधी काशी विद्यापीठ, वाराणासी, राॅची विश्वविद्यालय, राॅची एवं कलकत्ता विश्वविद्यालय, कलकत्ता से तीनों ही टीमें एक दिन पहले ही बहतराई स्टेडियम पहुॅंच चुकी है। संचालक शारीरिक शिक्षा सौमित्र तिवारी ने स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों से बातचीत की उनके आवास तथा व्यवस्था पर संज्ञान लिया। इस दौरान भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों के 06 राज्यों के टीम मैनेजर और प्रशिक्षकों के साथ प्रबंधन समीति के सदस्यों की अनौपचारिक बैठक की गई जिसमें मैच के नियम, शैड्यूल और प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया। कुलसचिव डाॅ. सुधीर शर्मा, डाॅ. प्रवीण पाण्डेय परीक्षा नियंत्रक, डाॅ. एच.एस.होता अधिष्ठाता छात्र कल्याण, एलेक्जेण्डर कुजूर वित्ताधिकारी उपस्थित रहें। कुलसचिव डाॅ. सुधीर शर्मा ने कहा हमने पूर्व में भी 05 बार राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन किया है और पूर्व की तरह ही इस बार भी आयोजन के सफल होने की शुभकामना दी। बैठक में डाॅ. अजय सिंह, गौरव साहू, यशवंत पटेल, डाॅ. अजय यादव, आशीष वाजपेयी, जगदीश यादव, आलोक शर्मा, देवेन्द्र सन्नाड्, डाॅ. प्रमोद तिवारी एवं रविन्द्र कुमार धु्रव उपस्थित रहें। पहला मैच 24 नवंबर को सुबह 07ः30 हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग और रांची विश्वविद्यालय, रांची के मध्य तथा दूसरा मैच सुबह 09ः00 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर और बिहार विश्वविद्यालय के मध्य खेला जायेगा।

Similar News