Birgaon Nagar Nigam: बीरगांव नगर निगम में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी...
Birgaon Nagar Nigam: समूह द्वारा निर्मित राखी और खाद्य सामाग्री की हुई बिक्री...
Birgaon Nagar Nigam: बीरगांव। आज नगर पालिक निगम बीरगांव के सभा कक्ष में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एन.यू.एल.एम.) अंतर्गत गठित महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित राखी, जूता, चप्पल, कपड़े, एवं खाद्य सामग्री की एक दिवसीव प्रदर्शनी लगाई गई।
इस अवसर पर नगर निगम के माननीय महापौर नंदलाल देवांगन, सभापति कृपाराम निषाद, नगर आयुक्त युगल किशोर उर्वशा, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उक्त सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रशंसा की तथा स्वयं भी सामग्री क्रय कर महिलाओं का प्रोत्साहन बढ़ाया।
कार्यक्रम में नगर निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसके परिणामस्वरूप प्रदर्शनी को अच्छा प्रतिसाद मिला।