मध्याहन भोजन योजना की आबंटित राशि में से महिला समूहों से 8 प्रतिशत कमीशन मांगने वाला बीईओ निलंबित

Update: 2022-08-05 15:53 GMT

रायपुर 5 अगस्त 2022। मध्याहन भोजन योजना की राशि स्वीकृत करने के बदले 8 प्रतिशत कमीशन की मांग करने वाले तत्कालीन बीईओ को निलंबित कर दिया गया हैं। निलंबित होने वाले तत्कालीन बीईओ वर्तमान में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं।

मनीराम यादव वर्तमान में दुलदुला विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमरा में व्याख्याता के पद पर पदस्थ हैं। वे पूर्व में बगीचा विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। उनके खिलाफ स्कूलों में मध्याह्नन भोजन का काम करने वाले महिला स्व सहायता समूहों ने शिकायत की थी। महिला समूहों की शिकायत के अनुसार बीईओ द्वारा उनसे मध्याह्नन भोजन के लिए आवंटित राशि का 8 प्रतिशत कमीशन मांगते हैं। और नही देने पर प्रताड़ित करते हैं। महिला समूहों ने इसकी शपथ पत्र के साथ शिकायत करते हुए सीडी भी सौपी थी।

उनके कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 (क) के विपरीत पाते हुए उन्हें डीपीआई सुनील जैन ने निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर नियत किया गया हैं। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Similar News