कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में मरीज आज सबसे कम…. इस जिले में सबसे ज्यादा हुई मौत… देखिये प्रदेश भर में कोरोना का हाल
रायपुर 11 जून 2021 । छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस लंबं समय बाद काफी कम हुए हैं। प्रदेश में आज सिर्फ 741 नये मरीज मिले हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में आज स्वस्थ्य होने वाले कुल मरीजों की संख्या 1659 रही है। लगातार रिकवरी रेट बढ़ने की वजह से प्रदेश में अब सिर्फ 15 हजार 932 मरीज ही एक्टिव केस के तौर पर रह गये हैं।
रायपुर में आज 59 नये मरीज मिले हैं, जबकि सुकमा में 60 केस आये हैं। रायगढ़ में आज मरीज तो 22 मिले हैं, लेकिन सबसे ज्यादा 6 मौतें हुई है। बलौदाबाजार में भी 2 लोगों की जान गयी है।