कोरोना फिर खतरनाक : 1 दिन में 509 लोगों की हुई मौत, 47 हजार नये मरीज मिले…. इन राज्यों में कोरोना की खौफनाक रफ्तार देख सहमे लोग

Update: 2021-08-28 04:05 GMT

नयी दिल्ली 28 अगस्त 2021। कोरोना को लेकर अभी लापरवाही बरतना बड़ी भूल साबित हो सकती है। पिछले 24 घंटों में देशभर से करीब 47 हजार नए कोरोना मरीज सामने आए हैं जबकि पांच सौ से ज्यादा मरीजों की इस संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 46 हजार 759 नए मामले आए हैं जबकि 31 हजार 374 मरीज इस बीमारी से उबरने में सफल रहे हैं। इस समय अवधि में 509 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के बाद देश में अबतक सामने आए कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3 करोड़ 26 लाख 49 हजार 947 हो गए हैं। इन मामलों में से 3 करोड़ 18 लाख 52 हजार 802 लोग कोरोना से उबरने में सफल रहे हैं जबकि 4 लाख 37 हजार 370 लोगों की इस बीमारी की वजह से अबतक मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 3 लाख 59 हजार 775 है। बात अगर वैक्सीनेशन की करें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गईं थीं, जिसके साथ अबतक लगाए गए कोरोना टीकों की संख्या बढ़कर 62 करोड़ 29 लाख 89 हजार 134 हो गई है।

केरल में 33 हजार नए मामले दर्ज

इस बीच बता दें कि इस वक्त पूरे देश में सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आ रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 32 हजार 801 नए मामले सामने आए और 18 हजार 573 लोग ठीक हुए. इस दौरान 179 लोगों की मौत हो गई. राज्य में अबतक 37 लाख 30 हजार 198 लोग ठीक हुए हैं. जबकि अबतक 20 हजार 313 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब कुल सक्रिय मामले 1 लाख 95 हजार 254 हैं.

Tags:    

Similar News