नईदिल्ली 9 मार्च 2021। महाराष्ट्र के कांग्रेस एमएलए अमीन पटेल ने मूवी का टाइटल चेंज करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे काठियावाड़ शहर की छवि खराब हो रही है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अमीन पटेल का कहना है कि कमाठीपुरा इलाका बदल गया है। उन्होंने कहा, यह 1950 की तरह नहीं है। यहां रहने वाली महिलाएं अलग-अलग प्रफेशंस में जा रही हैं। फिल्म के टाइटल से काठियावाड़ शहर का नाम भी खराब हो रहा है। फिल्म का नाम बदलना चाहिए। उन्होंने इस मामले में राज्य सराकर से भी हस्तक्षेप की मांग की है।
वहीं कमाठीपुरा के रहने वाले भी नाराज हैं। उनका कहना है कि फिल्म में 200 साल पुराने इतिहास को गलत ढंग से दिखाया जा रहा है। उनका कहना है कि वे मूवी रिलीज नहीं होने देंगे। वहीं कमाठीपुरा के रहने वाले भी नाराज हैं। उनका कहना है कि फिल्म में 200 साल पुराने इतिहास को गलत ढंग से दिखाया जा रहा है। उनका कहना है कि वे मूवी रिलीज नहीं होने देंगे।