CM भूपेश बघेल दिल्ली विधानसभा चुनाव में होंगे स्टार प्रचारक.. कांग्रेस ने जारी की सूची

Update: 2020-01-22 07:25 GMT

रायपुर,22 जनवरी 2020। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सुची जारी कर दी है। इस सुची में कांग्रेस शासित तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम है। सूची में 11 वें नंबर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम मौजुद है। कांग्रेस की इस सूची में जो क्रम दर्ज है वो सियासती संकेत भी देता है। कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गाँधी का नाम सबसे उपर है, ठीक नंबर दो पर राहुल गांधी का नाम मौजुद है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह क्रमांक तीन पर जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम चौथे नंबर पर मौजुद है।

पंजाब हरियाणा से सीधे जूड़े दिल्ली में कांग्रेस की यह सुची मुख्यमंत्रीयों के क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का नाम सबसे पहले मिलता है।पंजाब की सियासत में नवजोत सिद्धू और सीएम अमरिंदर के बीच सहज रिश्ते ना होने की बातें होती हैं, और इस सूची में बाईसवें नंबर पर सिद्धू मौजूद हैं।वहीं हरियाणा से भूपिन्दर सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सूरजेवाला के नाम शामिल हैं। मध्यप्रदेश से दिग्गज कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल हैं जो सूची में तेईसवें नंबर पर है, मध्यप्रदेश की सियासत में श्रीमंत याने ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच सहजता नहीं देखी जाती है। ठीक कुछ ऐसा ही संयोग राजस्थान के मसले पर मौजुद है जहां मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत का नाम नवमें नंबर पर है तो मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार रहे और मौजुदा समय में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी इस सुची में हैं और उनका नंबर 24वां है।

वहीं ऐसा कोई संयोग छत्तीसगढ़ से नज़र नहीं आया है। छत्तीसगढ़ से केवल एक नाम है और वह है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का। केंद्र सरकार पर आक्रामक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छोड़कर कोई दूसरा नाम प्रदेश से इस सुची में शामिल नहीं हुआ है। CM भूपेश बघेल के समर्थकों के लिए यह सूची उत्साह बढ़ाने वाली है।

बिहार के लोग बड़ी संख्या में बतौर मतदाता दिल्ली में है, और उनके लिए शॉटगन याने शत्रुघ्न सिन्हा और कीर्ति आज़ाद के साथ बाहूबली नेता पप्पू यादव की धर्मपत्नी श्रीमती रंजीता रंजन यादव का नाम भी स्टार प्रचारकों में शुमार है।

Tags:    

Similar News