26 जनवरी एवं 30 जनवरी को नहीं मिलेगा चिकन-मटन… कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. गणतंत्र व गांधी निर्वाण दिवस की वजह से जारी किया गया आदेश

Update: 2020-01-20 10:37 GMT

कवर्धा, 20 जनवरी 2020। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश कुमार शरण ने जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को गांधी निर्वाण दिवस पर पशुवध गृह एवं मांस बिक्री को बंद रखने आदेशित किया है।

इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है, जबकि 30 जनवरी 1948 को गांधी जी ने इस दुनिया को अलविदा कहा था।

Tags:    

Similar News