Vishnudeo Sai Foreign Visit: टीम विष्णुदेव दिल्ली से आज रात रवाना होगी दो देशों की 9 दिन की यात्रा पर, जानिये रायपुर कब लौटेंगे मुख्यमंत्री...

Vishnudeo Sai Foreign Visit: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने पहले विदेश प्रवास पर आज रात रवाना हो रहे हैं। उनके साथ अधिकारियों की टीम भी जा रही है। नीचे पढ़िये मुख्यमंत्री विदेश दौरे से रायपुर किस दिन लौटेंगे....

Update: 2025-08-21 12:54 GMT

cm vishnu deo sai

Vishnudeo Sai Foreign Visit: रायपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने पहले विदेश दौरे पर आज रवाना हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों की एक टीम जा रही है। टीम विष्णुदेव रायपुर से रवाना होकर दोपहर नई दिल्ली पहुंची। वहां से रात में जापान की फ्लाइट पकड़ेगी।

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, सीएम के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और सचिव राहुल भगत, उद्योग सचिव रजत कुमार, सीएसआईडीसी एमडी विश्वेश कुमार समेत कुछ और अधिकारी जापान जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री नौ दिन के दौरे में पहले जापान जाएंगे, फिर वहां से दक्षिण कोरिया जाएंगे। मुख्यमंत्री 29 अगस्त को देर शाम दिल्ली लौटेंगे। वे उसी दिन या तो रायपुर आ जाएंगे या फिर अगली सुबह याने 30 अगस्त को रायपुर आएंगे।

टीम विष्णुदेव जापान एक्सपो में हिस्सा लेगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विशेष आमंत्रण मिला है। एक्सपो का विषय है “Designing Future Society for Our Lives” तथा इसके उप-विषय “Saving Lives”, “Empowering Lives” और “Connecting Lives” हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भागीदारी न केवल राज्य की सांस्कृतिक और तकनीकी प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगी बल्कि छत्तीसगढ़ को औद्योगिक विकास के विश्व मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश-अनुकूल कारोबारी केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान को और सुदृढ़ करेगा।

ब्यूरो इंटरनेशनल दे एक्सपोज़िशन्स द्वारा आयोजित वर्ल्ड एक्सपो को नवाचार और सतत विकास पर वैश्विक संवाद का प्रमुख मंच माना जाता है। ओसाका एक्सपो की व्यापक अवधारणा “People’s Living Lab” है, जो वैश्विक नवाचार और सह-निर्माण की भावना को दर्शाता है। इस आयोजन में 160 से अधिक देश और 9 अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हो रहे हैं।

Tags:    

Similar News