एक साथ दो दोस्तों ने किया सुसाइ़ड: बर्थडे मनाने के बाद दोनों ने की शराब पार्टी, फिर इस तरह उठाया आत्मघाती कदम

शराब पार्टी करने के बाद दो दोस्तों ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Update: 2026-03-10 10:08 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

रायगढ़ 10 मार्च 2026, छ्तीसगढ़ के रायगढ़ में दो दोस्तों ने आत्महत्या कर ली है। सोमवार देर रात शराब पार्टी करने के बाद दोनों ने पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और अपनी जान दे दी। मंगलवार सुबह लोगों ने जब दोनों को फांसी के फंदे पर लटका देखा तब इसका खुलासा हुआ। दोनों ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। 

क्या है पूरा मामला ?    

पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो दोस्तों की लाश एक ही फंदे पर लटकी मिली। सोमवार रात दोनों दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए निकले थे। बर्थडे मनाने और शराब पार्टी करने के बाद उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है। 

बर्थडे पार्टी के बाद की शराब पार्टी 

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान दीपक बरेठ (21) निवासी तेतली गांव रायगढ़ जिला और शिवशरण कर्ष (22) कटंगपाली गांव, सारंगढ़ जिला के रूप में हुई है। सोमवार रात दीपक अपने दोस्त लाभोराम के साथ जन्मदिन मनाने के लिए शिवशरण को कंटगपाली से लेने गया था। लौटने के दौरान उन्होंने लाभोराम को छोड़ा और जमकर शराब पार्टी की।

एक ही फंदे पर लटकी मिली दोनों की लाश

इसके बाद उन्होंने पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव में एक पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया और अपनी जान दे दी। मंगलवार सुबह जब लोगों ने उनके शव को देखा तब उन्होने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल शुरु कर दी। दोनों ने आत्महत्या क्यों की है इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।               

संपादकीय सलाह:

अगर आप लो फील कर रहे हैं या मन में सुसाइड जैसे नेगेटिव ख्याल आ रहे हैं, तो याद रखें कि आप अकेले नहीं हैं- मदद बस एक कॉल की दूरी पर है। अगर आप या आपका कोई दोस्त इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो बिना झिझक इन फ्री हेल्पलाइंस पर बात करें।

24/7 हेल्पलाइन नंबर्स (India):

Tele MANAS: 14416 या 1800-891-4416 (सरकारी फ्री सेवा)

Kiran Helpline: 1800-599-0019 (मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस)

Vandrevala Foundation: +91-9999666555 (कॉल या WhatsApp पर उपलब्ध)

Aasra: 022-27546669 (24 घंटे सुसाइड प्रिवेंशन सपोर्ट)

Mpower 1on1: 1800-120-820050 (प्रोफेशनल काउंसलर्स से बात करें)

मदद के लिए वेबसाइट्स (Youth Focus):

It’s OK to Talk: itsoktotalk.in (मेंटल हेल्थ अवेयरनेस और कहानियाँ)

Outlive Chat: chat.outlive.in (युवाओं के लिए चैट-बेस्ड सपोर्ट)

Tags:    

Similar News