Surendra Dubey: पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का निधन, ACI में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस...

Surendra Dubey: छत्तीसगढ़ के मशहूर हास्य कवि डाॅ सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया हैं। हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ हैं। उन्होंने एसीआई में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली...

Update: 2025-06-26 11:18 GMT
Surendra Dubey: पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का निधन, ACI में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस...
  • whatsapp icon

Surendra Dubey: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मशहूर हास्य कवि डाॅ. सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया हैं। रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका उपचार चल रहा था। उन्होंने एसीआई में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। इस खबर को सुनते ही कवि, सांस्कृतिक जगत, साहित्य प्रेमी उदास हो गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वे बड़े व्यंग्यवादी और लेखक थे। वह पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे। उनका जन्म 8 जनवरी 1953 को बेमेतरा में हुआ था। उन्होंने किताबे थी लिखी थीं। वे कई टेलीविजन शो और बड़े मंचो पर कार्यक्रम कर चुके थे।

भारत सरकार ने उन्हें 2010 में देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मनित किया जा चुका था। 

2008 में उन्हें काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया था। उन्होंने पांच पुस्तकें लिखी हैं। 

पद्मश्री डाॅ. सुरेंद्र दुबे का निधन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के कवि, साहित्यिक, सांस्कृतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। 

सीएम विष्णुदेव ने पोस्ट कर लिखा... छत्तीसगढ़ी साहित्य व हास्य काव्य के शिखर पुरुष, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

अचानक मिली उनके निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ।अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता से उन्होंने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई।

जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है। उनकी जीवंतता, ऊर्जा और साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।




 


Tags:    

Similar News