Shankaracharya: राष्ट्रपिता कैसे हुए महात्मा गांधी? शंकराचार्य ने छत्तीसगढ़ में दिया बड़ा बयान, पढ़िए उन्होंने क्या कहा...

मीडिया से चर्चा के दौरान जगत गुरू शंकराचार्य स्वामी ने महात्मा गाँधी पर बड़ा बयान दिया है। शंकराचार्य स्वामी ने कहा कि महात्मा गांधी को वो राष्ट्र का पिता नहीं मानते हैं...

Update: 2024-10-07 15:02 GMT

Shankaracharya: रायपुर। ''महात्मा गांधी राष्ट्रपिता नहीं... राष्ट्र पिता नाम की कोई चीज हमारे भारत में नहीं है। भारत कब से है ये कोई नहीं जानता। भारत से अलग होकर पाकिस्तान बना और उसके राष्ट्र्पिता मोहम्मद अली जिन्ना बने। पाकिस्तान का नया जन्म हुआ था। भारत तो पहले से ही था, भारत का जन्म नहीं हुआ है।'' ये बयान मीडिया से चर्चा के दौरान रायपुर पहुंचे जगत गुरू व ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी ने दिया है। शंकराचार्य स्वामी ने कहा कि महात्मा गांधी को वो राष्ट्र का पिता नहीं मानते हैं।

दरअसल, गो माता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए गो प्रतिष्ठा आंदोलन को लेकर गौ ध्वज स्थापना यात्रा रायपुर पहुंची है। आज राजधानी के दीनदयाल ऑडिटोरियम में स्वामी शंकराचार्य ने प्रेसवार्ता ली। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर बड़ा बयान दिया। स्वामी शंकराचार्य ने कहा कि राष्ट्र पिता नाम की कोई चीज हमारे भारत में नहीं है। भारत बहुत पहले से है। इसलिए भारत में राष्ट्र पिता की कोई पदवी नहीं है।

स्वामी ने कहा कि अगर महात्मा गांधी राष्ट्र् पिता होंगे तो उनसे प्रश्न भी पूछा जायेगा कि उन्होंने किस राष्ट्र को जन्म दिया। उनका जन्म तो खुद भारत में हुआ, फिर वो कैसे राष्ट्र्पिता हुए?.. स्वामी शंकराचार्य का कहना है कि मोहन दास करमचंद गांधी को राष्ट्रपिता बताने का लोग अफवाह फैलाते हैं। महात्मा गाँधी राष्ट्रपिता नहीं है। इस बात की स्पष्टता तब मिलेगी जब गौ माता को राष्ट्र् माता घोषित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News