वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत कोन्हेर नहीं रहे, कल अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना

Senior journalist Shashikant Konher:

Update: 2024-04-22 16:25 GMT

बिलासपुर। बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत कोन्हेर का आज शाम देहावसान हो गया। वे 68 वर्ष के थे। शशिकांत विभिन्न समाचार पत्रों में काम किए थे। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कल उनकी तबियत अचानक बिगड़ी। उन्हें नजदीक के प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शशिकांत के निधन से बिलासपुर ही नहीं, पूरे छत्तीसगढ़ के पत्रकार जगत में शोक व्याप्त है। वे सर्वहार वर्ग के पत्रकार माने जाते थे। लंबे समय तक वे बिलासवपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे। बिलासपुर के जनहित के मसले को लेकर उन्होंने कई बार अग्रणी भूमिका निभाई। इमरजेंसी के समय जेल में भी रहे। कल 23 अप्रैल की सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा चांटापारा स्थित आवास से देवकीनंदन मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष शशिकांत कोन्हेर के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

Tags:    

Similar News