तहसील का चपरासी: लग्जरी कार और नशीले टैबलेट का व्यापार! आबकारी संभागीय उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा
CG Crime News: सरगुजा आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सूरजपुर जिले में तहसील कार्यालय के चपरासी को नशीले टैबलेट बेचते गिरफ्तार किया है।
इमेज सोर्स- NPG News
सरगुजा।2 मार्च 2026| सरगुजा आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सूरजपुर जिले में तहसील कार्यालय के चपरासी को नशीले टैबलेट बेचते गिरफ्तार किया है। चपरासी की लग्जरी कार से 608 नग नशीले टैबलेट बरामद जब्त किया है। ये सभी टैबलेट प्रतिबंधित हैं। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की कार्रवाई की गई है।
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को सूरजपुर के तिलसिवां ग्राउंड में नशीले टैबलेट की सप्लाई करने की सूचना मिली थी। सूचना पर आबकारी संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता की टीम तिलसिवां पहुंची। तिलसिवां ग्राउंड के पास अभिषेक साहू की निशान मैग्नाइट कार क्रमांक सीजी 29 एजी 1098 को रोका। पूछताछ में अभिषेक साहू ने बताया कि, वह कलेक्टोरेट सूरजपुर का चपरासी है। वर्तमान में विश्रामपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ है।
लग्जरी कार में प्रतिबंधित नशीला टैबलेट
आबकारी उड़नदस्ता टीम ने अभिषेक साहू के कार की तलाशी ली। कार के डैश बोर्ड में काले रंग का बैग मिला। इसमें 560 नग एप्राजॉलेम और 48 नग प्रोक्सीवॉन प्लस टैबलेट मिला। ये सभी प्रतिबंधित टैबलेट है। जिसका कोई हिसाब अभिषेक नहीं दे पाया।।प्रतिबंधित टैबलेट का परिवहन और बिना डॉक्टर की पर्ची के बेचने पर मनाही है।
उड़नदस्ता टीम ने अभिषेक साहू को गिरफ्तार कर उसके NDPS एक्ट की धारा 22C के तहत कार्रवाई कर सोमवार को उसे सूरजपुर कोर्ट में पेश कर किया है।