Raipur News: रील्स देखकर ज्वेलरी दुकान में चोरी, 8 घटनाओं का खुलासा, 28 लाख के चोरी के जेवरात व नगदी जब्त...
Raipur News: रायपुर पुलिस ने शातिर सात चोर को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरों के कब्जे से 28 लाख का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस खुलासे में पता चला है कि आरोपियों ने अबतक के 8 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला ने कर दिया है। घटनाओं में शामिल 7 आरोपियों को पकड़ा गया है। साथ ही उनके कब्जे से 28 लाख का माल जब्त किया गया है। पुलिस पूछताछ में चोरों ने कबूल किया है कि मोबाइल पर चोरी का रिल्स देखकर घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों ने अबतक के कुल 8 घटनाओं को अंजाम दिया था।
नीचे देखें चोरी का विवरण
पहली घटना थाना खम्हारडीह व डी.डी.नगर क्षेत्र की है। प्रार्थी उपेन्द्र शर्मा ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका छोटा भाई आदित्य शर्मा अपने परिवार के साथ मकान नं. 146 अवंति विहार सेक्टर-1, थाना खम्हारडीह रायपुर में रहता है, जो 28 जनवरी 2026 को सपरिवार दिल्ली गया था। इसी दौरान 2 फ़रवरी 2026 को प्रार्थी अपने भाई के घर को देखने गया तो मेन दरवाजा खुला था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। कमरे की आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात व नगदी कुल 1,50,000 का सामान गयव था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में 32/36 धारा 331(4), 305 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी तरह प्रार्थिया मनीषा तिवारी ने थाना डीडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शहनाई गार्डन के सामने रोहिणीपुरम रायपुर में रहती है। 26 दिसम्बर 2025 को वह घर में ताला लगाकर परिवार सहित देवघर (झारखण्ड) गई थी। 30 दिसम्बर 2025 की रात वापस लौटने पर देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, अंदर लाइट जल रही थी व सारा सामान बिखरा पड़ा था।
बेडरूम की अलमारी टूटी हुई मिली, जिसमें रखे सोने के जेवरात कीमती 57,225 रूपये व नगद 30,000 रूपये नहीं थे। घर के अंदर लोहे की रॉड, सब्बल, पेंचिस, मोबाइल व दस्ताना मिला था। थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 05/26 धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
दूसरी घटना थाना पुरानी बस्ती की है। प्रार्थी आयुष ठाकुर ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कुशालपुर पीयूष नगर झाड वाली गली में सपरिवार रहता है। प्रार्थी 22 जनवरी 2026 के दोपहर में अपने घर में ताला लगा कर सपरिवार खैरागढ़ गया था। इसी दौरान प्रार्थी को सूचना प्राप्त हुई कि उसके घर में चोरी हुई है, जिस पर प्रार्थी वापस अपने घर आकर देखा तो घर के सामने के मेन गेट का ताला लगा हुआ था और अंदर दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। साथ ही सामान बिखरा हुआ था, कमरे अंदर जाकर देखा तो सामान व कपड़े बिखरे पड़े हुए थे और बेडरूम में रखें आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। चेक करने पर लॉकर में रखें पुराना इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 95,000 रूपये नहीं था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 68/26 धारा 331(4), 305 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
तीसरी घटना थाना पंडरी क्षेत्र की है। आरंग एवं पलारी (जिला बलौदा बाजार) - प्रार्थी चंदन गेण्ड्रे थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मोवा पंडरी स्थित भव्य कार श्रृंगार मे एसीसिरिस का काम करता है। 6 फ़रवरी 2026 को प्रार्थी अपने बड़े भाई के नाम से पंजीकृत मोटर सायकल में दुकान आकर मोसा पैशन प्रो क्रमाकं सीजी 4 के डब्ल्यू 2667 को दुकान के बाजू में खडी कर जल्दबाजी में चाबी निकालना भूल गया था शाम को बाहर जाकर देखा तो जहां पर उसकी मोसा. खडी किया था। वहां पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त मोटर सायकल को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 34/26 धारा 303(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रार्थी दिनेश कुमार सोनी ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका आरंग के ग्राम समोदा नगर पंचायत में ज्वेलरी दुकान सुरेश ज्वेलर्स के नाम से है। 26 दिसम्बर 2025 को शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान में सोने का लॉकेट लेने आया। प्रार्थी ने उसे छोटे साइज का लॉकेट दिखाया, जिस पर उसने बड़े साइज का लॉकेट दिखाने को कहा। तब प्रार्थी 5.5 ग्राम वजन के दो सोने के लॉकेट दिखाए, जिसमें से एक लॉकेट वह अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के जानकारी के बिना चोरी कर दुकान से बाहर निकल गया। जब उसे चोरी का पता चला तो वह उसे पकड़ने का प्रयास किया, परंतु वह अपने मोटर सायकल से एक अन्य व्यक्ति के साथ फरार हो गया। उक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सोने का लॉकेट को चोरी कर लिया गया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 23/26 धारा 303(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रार्थी घनश्याम प्रसाद देवांगन ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरंग के ग्राम समोदा में पुराना सब्जी मंडी के उसका स्वयं का ज्वेलर्स दुकान श्री सांई ज्वेलर्स के नाम से है। दिनांक 07.01.2026 को शाम में एक अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के दुकान में सोने का लॉकेट लेने आया जिसे 7.04 ग्राम का सोने का लॉकेट दिखाया तौल करके निकालते ही वह अज्ञात व्यक्ति सोने का लॉकेट को लेकर चोरी कर लिया। दुकान से बाहर निकल गया जब प्रार्थी को पता चला की वह लॉकेट लेकर निकल गया है तब उसे पकडने की कोशिश करने लगा तो वह अपने एक अन्य साथी के साथ मो0सा0 में बैठकर भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 24/26 धारा 303(2) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पीड़ित दिलीप पवार ने थाना पलारी जिला बलौदा बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका सांई मंदिर चौक, पलारी के पास दिलीप ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी दुकान है। 7 जनवरी 2026 की शाम को एक अज्ञात व्यक्ति काला मास्क लगाकर सोने का मंगलसूत्र देखने दुकान आया। मंगलसूत्र दिखाने के दौरान वह मंगलसूत्र हाथ में लेकर भागने लगा। शोर मचाने पर दुकान के कर्मचारी ने उसका पीछा किया, जिस पर अज्ञात व्यक्ति मंगलसूत्र दुकान से कुछ दूरी पर फेंककर गली में भाग गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने का मंगलसूत्र चोरी करने का प्रयास किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना पलारी में अपराध क्रमांक 08/26 धारा 331(4), 62 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
चौथी घटना थाना विधानसभा क्षेत्र की है। प्रार्थी हेमंत साहू ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जैनम इफ्रा पीएम आवास कचना में रहता है। 6 फ़रवरी 2026 की रात प्रार्थी घर के दरवाजा में ताला लगाकर सपरिवार शादी कार्यक्रम में अवंति बिहार तेलीबांधा रायपुर गया थे। 7 फ़रवरी 2026 को रात करीब 10 बजे अपने घर वापस आकर देखा तो दरवाजा में लगा ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखें आलमारी का लॉकर टुटा हुआ था। लॉकर के अंदर रखा सोने एवं चांदी का जेवरात तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 110000 रूपये नहीं था। कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया था कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 50/26 धारा 331(3), 305(ए) बी एस एन का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस कार्रवाई
चोरी की घटनाओं के मद्देनजर DCP (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला, DCP (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर व DCP (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों व थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एसीसीयू को आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट तथा संबंधित थानों की 6 अलग-अलग टीम का गठन किया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।
घटना स्थलों व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया तथा मुखबिर सक्रिय किया गया। साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों एवं पूर्व में चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास किए गए। सीसीटीव्ही फुटेज व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट द्वारा संग्रहित डेटा बेस के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
गिरफ्तारी व बरामदगी
कुल 8 प्रकरणों में 6 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक सहित कुल 7 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम, मोटर सायकल तथा अन्य जुमला कीमती लगभग 28,00,000 रूपये जब्त किया गया।
थाना खम्हारडीह व डीडी नगर के प्रकरण में आरोपी संजय नेताम उर्फ गोलू पिता रामकुमार नेताम उम्र 43 साल निवासी इंद्रप्रस्थ कालोनी थाना डी डी नगर रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, चोरी की दोपहिया वाहन तथा नगदी समेत 18,00,000 रूपये जब्त किया गया। आरोपी संजय नेताम उर्फ गोलू थाना सिविल लाईन का हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही शातिर चोर है जिसके विरूद्ध थाना सिविल लाईन, तेलीबांधा एवं डी डी नगर लगभग आधा दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है और जेल भी जा चुके है।
थाना पुरानी बस्ती के प्रकरण में आरोपी
1. भूपेंद्र पटेल उर्फ गजनी पिता रोहित पटेल उम्र 25 साल निवासी दंतेश्वरी मंदिर के पास पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती रायपुर। 2. करण टांडी पिता राजेश टांडी उम्र 24 साल निवासी कुशालपुर दंतेश्वरी मंदिर के पीछे पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 2,00,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।
थाना आरंग, पंडरी एवं पलारी (जिला बलौदा बाजार) के प्रकरणों में आरोपी
01. प्रमोद कुमार चतुर्वेदी पिता लखन लाल लाल चतुर्वेदी उम्र 22 साल निवासी ग्राम अमसेना थाना खरोरा रायपुर। 02. रितेश कुर्रे पिता ईश्वर कुर्रे उम्र 20 साल निवासी विधानसभा रोड थाना विधानसभा रायपुर। 03. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने, चांदी के जेवरात एवं चोरी की 1 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती 5,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।
थाना विधानसभा के प्रकरण में आरोपी रुद्रांश श्रीवास्तव पिता अतुल श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष निवासी कचना पी एम आवास ब्लॉक 04 रुम न.2 थाना विधानसभा को गिरफ्तार कर कब्जे से सोने एवं चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 3,00,000 रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई।