Raipur Crime News: स्कूल के अंदर छात्रों ने लहराया चाकू, गाना गाकर डांस करते दिखे, वीडियो वायरल होने के बाद तीन नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूली छात्र चाकू लहराते हुये डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, क्लास रूम के अंदर बैठे अन्य छात्र डरे-सहमे दिख रहे हैं।

Update: 2026-02-06 09:00 GMT

Raipur Crime News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक सरकारी स्कूल के अंदर बैठे छात्रों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, क्लास रूम के अंदर बैठे अन्य छात्र डरे-सहमे दिख रहे हैं। वीडिया में तीन छात्र चाकू लेकर लहरा रहे। साथ ही गाना गाकर डांस करते हुये भी नजर आ रहे हैं। वीडियो स्वामी आत्मानंद स्कूल का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो के सामने आने के बाद तीनों नाबालिग बालकों को पकड़ा है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जाँच कार्रवाई की जा रही है। तीनों बच्चे नाबालिग बताये जा रहे हैं।

जानिए घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, वीडियो मोवा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का है। जारी वीडियो में देख सकते हैं कि तीन छात्र धारदार चाकू हाथ में लेकर गाना गाते हुये डांस करते नजर आ रहे हैं। तीनों छात्र स्कूल में अपना दबदबा बनाने के लिए चाकू लहरा रहे है। वीडियो में क्लास रूम के अंदर बैठे अन्य छात्र भी दिख रहे हैं। आरोपी छात्रों की हरकतों की वजह से अन्य छात्र क्लास रूम में डरे सहमे बैठे दिखाई दे रहे है। 

इधर, वीडियो सामने आने के बाद पंडरी थाना पुलिस ने संज्ञान लिया और तीनों नाबालिग छात्रों को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी छात्रों को समझाइश दी गई। साथ ही उनके खिलाफ पंड़री पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे है। बच्चे स्कूल के अंदर चाकू कैसे लाये? क्या क्लास रूम के अंदर शिक्षक बच्चों पर नरज नहीं रखते है? बच्चे जब क्लास रूम के अंदर चाकू लहरा रहे थे, तब शिक्षक कहा मौजूद थे? फिलहाल देखना होगा कि मामले में आगे क्या कुछ कार्रवाई होती है। नीचे देखें वीडियो...



Tags:    

Similar News