Raipur Crime News: फोम फैक्ट्री में भीषण आग, दो महिलाओं की मौत, पांच कर्मचारियों ने बाहर निकलकर बचाई जान

Raipur Crime News: खमतराई इलाके में भीषण आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। पांच कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई है।

Update: 2024-05-29 11:44 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के खमतराई इलाके में भीषण आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। पांच कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई है।

घटना खमतराई थाना क्षेत्र के श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप प्रो कम्पनी गोंदवारा की है। हर दिन की तरह आज भी फोम फैक्ट्री के अंदर 7 कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग कुछ ही देर में भीषण होने लगी।

इस घटना में दो महिला कर्मचारी अंदर ही फंस गए और घटना का शिकार हो गए। वहीँ पांच पुरुष कर्मचारियों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई आये। मृतकों में सरोरा निवासी 2 महिलाओं यमुना और रामेश्वरी शामिल है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

रायपुर पुलिस के मुताबिक, पुलिस और शासन के अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे है। दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पर ही है। फिलहाल आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। घटना के सबंध में जांच की जा रही है।

Full View



Tags:    

Similar News