Raipur Accident News: राजधानी में तेज रफ्तार का कहर...दो कारों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Do Car Ke Bich Takkar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दो कारों के बीच आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत (Do Car Ke Bich Takkar) हुई है। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
Raipur Accident News
Do Car Ke Bich Takkar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां दो कारों के बीच आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत (Do Car Ke Bich Takkar) हुई है। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
दो कारों के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत
यह घटना पंडरी थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, तेज रफ्तार दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पूलिस ने भी मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि यह हादसा मोवा ओवर ब्रिज के ऊपर बुधवार सुबह हुआ है। हादसे के बाद दोनों कारें चकनाचुर हो गई। दोनों कारों के बीच टक्कर कितनी जबरदस्त थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। फिलहाल इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई।
सड़क से उतरकर पेड़ से लटकी बस
बता दें कि बिलासपुर से भी एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां केंदा घाटी में 32 यात्रियों से भरी बस मंगलवार शाम सड़क से उतर गई। बस सीधे घाट के किनारे बने कंक्रीट वॉल से टकराई और पेड़ के सहारे लटक गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पेड़ की वजह से 31 यात्री बाल-बाल बच गए। दरअसल पेड़ से कुछ दूरी पर नीचे 40 फीट गहरी खाई में बस गिरती तो और कई जानें जा सकती थी। घटना कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी के केंदा के पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र की है।
इस तरह हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम दीप ट्रेवल्स की बस सीजी 10 जी 0336 बस मरवाही से बिलासपुर के लिए रवाना हुई थी। बस अर्जुन कश्यप नामक चालक चला रहा था। बस में 32 यात्री सवार थे। शाम करीब 6 बजे बस कारीआम के आगे केंदा घाटी पर पहुंची थी। घाट के मोड़ पर चढ़ते समय बस की रफ्तार तेज थी। तभी अचानक बस ड्राइवर के नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे सड़क के किनारे बने कंक्रीट की दीवार से टकराते हुए पेड़ के सहार दो पहियों में लटक गई।