Raigarh News: देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने मारी रेड, एक युवक और तीन युवतियां पकड़ाए, ग्राहकों की डिमांड पर दलाल बुलाता था बाहर से लड़कियां

Raigarh News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने देहव्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से युवक और युवति को पकड़ा है। आरोपी दलाल के द्वारा महिलाओं को बाहर से बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था।

Update: 2026-02-04 07:59 GMT

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस इन दिनों देह व्यापार चलाने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा ने कोतवाली नगर स्थित मकान में रेड कार्रवाई की। इस दौरान युवक और तीन युवतियां पकड़ाए। आरोपी राहुल अपनी सहयोगी के साथ मिलकर मकान में देह व्यापार संचालित कर रहा था। आरोपी के द्वारा ग्राहकों की मांग पर बाहर से लड़कियों को बुलाता था।

देह व्यापार को लेकर चक्रधरनगर क्षेत्र में कार्रवाई के 24 घंटे के भीतर कोतवाली क्षेत्र में सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा शिवा नगर क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अपने सटिक सूचनातंत्र के जरिए कल रात (3 फरवरी) पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के मकान में राहुल कुमार यादव एवं एक महिला द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना से एसएसपी शशि मोहन को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन पर सीएसपी मयंक मिश्रा ने तत्काल रेड की योजना बनाई गई। पीटा एक्ट की कार्यवाही के अनुरूप सीएसपी ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर मकान भेजा गया। पाइंटर से संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी।

मौके पर मकान के भीतर आरोपी राहुल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी तथा अनैतिक कार्य हेतु लाई गई दो महिलाएं मिलीं। तलाशी के दौरान देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन (रेडमी एवं विवो) तथा नकद 2000 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कर अवैध कमाई कर रहा था।

थाना कोतवाली में आरोपी राहुल कुमार यादव एवं उसकी महिला सहयोगी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

1. राहुल कुमार यादव पिता सुरेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी 299/3-ए नई बैरहना इलाहाबाद (उ.प्र.) हाल मुकाम केंवटापारा बस स्टैण्ड केवडावाड़ी शिवा नगर रायगढ़

2. एक अन्य महिला

जब्त सामग्री

नकदी रकम 2000 रुपये, दो मोबाइल फोन एवं आपत्तिजनक सामग्री।

एसएसपी का सख्त संदेश 

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि “रायगढ़ जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब, देह व्यापार, कबाड़ जैसे किसी भी अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे कार्यों में लिप्त लोगों के लिए रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। जो भी व्यक्ति सामाजिक बुराइयों के जरिए अवैध कमाई करेगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ऐसे अवैध कारोबार से जुड़े लोग स्वयं मुख्यधारा में लौट आएं, आम नागरिक निर्भय होकर सूचना दें। पुलिस हर शिकायत पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करेगी।”

इस संपूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एडिशनल एसपी (साइबर) अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन एवं सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ए.के. देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक कोसो सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव, आरक्षक परसीना टोप्पो, प्रतिक्षा मिंज, मनोज पटनायक एवं भगवती रत्नाकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags:    

Similar News