Preasident Draupadi Murmu Visit in Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर राज्यपाल, CM ने किया स्वागत, विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल...

Preasident Draupadi Murmu Visit in Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंच चुकी हैं। भारतीय वायु सेना के विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची राष्ट्रपति का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वे एक घंटा 55 मिनट रायपुर में रहेंगी।

Update: 2025-03-24 05:35 GMT

Preasident Draupadi Murmu Visit in Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह में हिस्सा लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंच चुकी है। अब से कुछ देर पहले उनका लेकर आया भारतीय वायु सेना का विमान रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड किया है।


विमान से बाहर आने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल रमेन डेका ने स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत गणमान्य लोगों ने उनकी अगुवानी की। स्वागत की औपचारिका के बाद राष्ट्रपति का काफिला विधानसभा के लिए रवाना हो गया है।


राष्ट्रपति एक धंटा 55 मिनट यहां रहेंगी। उसके बाद वे यहां से रवाना हो जाएंगी। विधानसभा रजत जयंती समारोह की वे मुख्य अभ्यागत हैं। इस मोके पर वे वृक्षरोपण भी करेंगी। विधायकों को संबोधित करने के बाद वे विधानसभा से एयरपोर्ट के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, रमेश बैस, सरोज पाण्डे, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।



Full View

Tags:    

Similar News