OP Chaudhari in US: शिकागो के जिस मंच से विवेकानंद ने विश्व को किया था संबोधित, मंत्री ओपी चौधरी ने उसे किया नमन...

OP Chaudhari in US: छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी इन दिनो अमेरिका यात्रा पर हैं। बुधवार को मंत्री चौधरी शिकागो पहुंचे। शिकागो के उस ऐतिहासिक मंच को नमन किया जहां विवेकानंद ने खड़े होकर दुनिया को संबोधित किया था। मंत्री चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर शिकागो के ऐतिहासिक मंच काे नमन करते वीडियो और फोटो शेयर किया है।

Update: 2025-08-06 16:28 GMT

OP Chaudhari in US: रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी ने शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक उद्बोधन मंच को नमन किया। स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो से दुनिया को संबोधित किया था। तब से यह मंच ऐतिहासिक हो गया है। यह मंच स्वामी विवेकानंद जैसे विभूतियों की याद दिलाती ही रहेगी। मंत्री चौधरी बुधवार को शिकागो पहुंचे। शिकागो पहुंचने का मतलब भी साफ है, उस जगह पर जाना जो देश और दुनिया में आज भी उसी अंदाज में लोगों की जुबान पर है। स्वामी विवेकानंद का वह भाषण और वह ऐतहासिक मंच जहां पहुंचने ही सिर श्रद्धा से झुक जाता है। मंत्री चौधरी के साथ भी यही हुआ।

जैसे ही मंत्री चौधरी ने ऐतिहासिक मंच की ओर कदम बढ़ाया उनका सिर स्वत: श्रद्धा से झुक गया। मंच को प्रणाम कर स्वामी जी को याद किया और मन ही मन उनको नमन किया। इस ऐतिहासिक क्षण और ऐतिहासिक दिन को हमेश-हमेशा के लिए संजोकर रखने की ठानी और वीडिया के साथ ही फोटो भी खींचा लिए। वीडियो और फोटो को मंत्री ओपी चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर कर ऐतिहासिक क्षण और उस दिन को याद करते हुए इसे साझा किया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी अमेरिका यात्रा पर हैं। अमेरिका प्रवास के दौरान वे प्रवासी भारतीयों के अलावा छत्तीसगढ़ियों के बीच पहुंचकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। मंत्री चौधरी ने तीन अगस्त को शिकागों में अप्रवासी भारतीयों से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मंत्री ने छत्तीसगढ़ के विकास में अप्रवासी भारतीयों को अपना योगदान देने की अपील भी की।

वित्त मंत्री चौधरी 30 जुलाई को अमेरिका के लिए रवाना हुए। एक अगस्त को शिकागो में आयोजित नचा NACHA North America Chhattisgarh Association के तीसरे अंतरराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ एनआरआई कन्वेंशन 2025 में भाग लिया था। मंत्री चौधरी अप्रवासी भारतीयों से छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान देने की अपील की। बता दें कि वित्त मंत्री चौधरी अमेरिका प्रवास के दौरान लगातार अप्रवासी भारतीयों और छत्तीसगढ़ियों से संपर्क साध रहे हैं और छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास कार्य के अलावा भविष्य की संभावनाओं को लेकर भी संवाद कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News