ओडिशा के मेडिकल कॉलेज के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, कई की हालत नाजुक... लोगों को बचाने में 11 कर्मचारी झुलसे

Odisha Hospital Fire News: ओडिशा के कटक स्थित मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में करीब 10 लोगों की मौत हो गयी. जबकि मरीजों की जान बचाते समय अस्पताल के 11 कर्मचारी घायल हो गए.

Update: 2026-03-16 03:19 GMT

इमेज- इंटरनेट 

Odisha Hospital Fire: कटक: ओडिशा के कटक स्थित मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में उस वक्त अफरा तफरी मच गयी. जब सोमवार की सुबह सुबह अचानक भीषण आ लग गयी. आग पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी. इस हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 11 कर्मचारी घायल हो गए. 

एससीबी मेडिकल कॉलेज में लगी आग 

घटना राज्य सरकार द्वारा संचालित एससीबी (SCB) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की है. हादसा सोमवार की सुबह करीब 3 बजे की है. सुबह अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गयी. आग देखते देखते पुरे बिल्डिंग में फ़ैल गयी.

अस्पताल में 23 मरीज भर्ती थे

आगजनी के दौरान अस्पताल में करीब 23 मरीज भर्ती थे. आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गयी. अस्पताल में हर तरफ धुंआ धुंआ फ़ैल गया. मरीजों की स्थिति गंभीर होने के कारण वो अपनी जान बचाने में असमर्थ थे. परिजन जान बचने के लिए चीखने चिल्लाने लगे. 

कितने मरीजों की हुई मौत 

आग लगने की सूचना के बाद प्रशासन, पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरु किया. वहीँ, अस्पताल के कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए किसी तरह कुछ मरीजों को बचा लिया. इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई. जबकि 5 मरीजों की हालत बहुत गंभीर बनी हुई है. वहीँ, मरीजों को बचाते हुए 11 कर्मचारी झुलस गए. 

अस्पताल में आग कैसे लगी 

हादसे को लेकर बताया गया, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. हालाँकि जांच के बाद पता चलेगा कि शॉर्ट सर्किट के पीछे की वजह क्या थी. 

 मुख्यमंत्री मोहन माझी ने क्या कहा, 

घटना की जानकारी के मिलने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ितों के परिजनों से मुलाक़ात की और 25-25 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है. साथ ही उन्होंने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. 


Tags:    

Similar News