MP Police Bharti: युवाओं के लिए खुशखबरी, 22 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, CM ने किया ऐलान
MP Police Bharti: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य के युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने पुलिस विभाग में हजारों की संख्या में भर्ती का ऐलान किया है. उन्होंने राज्य पुलिस बल में 22 हजार 500 प्रारंभिक स्तर के पदों पर भर्ती की जाने की घोषणा की है.
MP Police Bharti: भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य के युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने पुलिस विभाग में हजारों की संख्या में भर्ती का ऐलान किया है. उन्होंने राज्य पुलिस बल में 22 हजार 500 प्रारंभिक स्तर के पदों पर भर्ती की जाने की घोषणा की है.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा की है कि कानून-व्यवस्था में सुधार और आगामी सिंहस्थ कुंभ मेला 2028 को देखते हुए अगले तीन साल में राज्य पुलिस बल में करीब 22 हजार 500 पदों पर भर्ती की(MP Police Recruitmen) जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड(Madhya Pradesh Police Recruitment Board) का गठन किया जाएगा.
उन्होंने कहा, अभी तक पुलिस विभाग में भर्तियां कर्मचारी चयन मंडल द्वारा होती हैं. पुलिस को जल्द से जल्द मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए अब मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड' का गठन किया जाएगा और यही बोर्ड पुलिस की भर्तियां करेगा. इससे पुलिस भर्ती में तेजी, पारदर्शिता और परफेक्शन आएगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा से युवाओं में खासा उत्साह है और वे इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दे रहे हैं.
मुख्यमंत्री डॉ. ने कहा कि वर्ष 2025 के लिए पुलिस में स्वीकृत पदों की भर्ती 'मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड' की ओर से 'कर्मचारी चयन मंडल' करेगा. वर्ष 2026 से ये भर्तियां 'पुलिस भर्ती बोर्ड' द्वारा ही की जाएंगी. प्रतिवर्ष पुलिस के रिक्त 7500 पदों पर भर्ती की जाएगी और इस प्रकार आगामी 3 वर्ष में पुलिस विभाग के सभी रिक्त 22,500 पद भर दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गृह विभाग से जुड़ी सभी सेवाओं के आधुनिकीकरण एवं भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए शीघ्र ही गृह एवं वित्त विभाग की संयुक्त बैठक कर सभी लंबित मामलों का समुचित समाधान कर लिया जाएगा.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस, जेल और नगर सेवा एवं सुरक्षा तीनों विभागों के शहीदों की विधवाओं और बच्चों के लिए स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों में विभिन्न प्राथमिकता श्रेणियां में एक अतिरिक्त सीट पर आरक्षण दिये जाने की घोषणा भी की है. वीवीआइपी ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों सहित उप पुलिस अधीक्षक और इससे उच्च अधिकारियों को भी पात्रता अनुसार निर्धारित विशेष भत्ता एवं जोखिम भत्ता दिये जाने का निर्णण भी लिया गया है.
पुलिस विभाग को दी जा रही इन सहुलियतों से विभाग की कार्यप्रणाली में सक्रियता आयेगी और अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, जिससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और आमजन को सुरक्षा कवच मिलेगा.