Mahtari Vandan Yojana 5th installment: CG की महतारियों के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 5वीं किस्त इस दिन होगी जारी, CM विष्णुदेव ने दी जानकारी...

Mahtari Vandan Yojana 5th installment: छत्तीसगढ़ की महतारियों को सीएम विष्णुदेव ने बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया

Update: 2024-06-30 09:06 GMT

Mahtari Vandan Yojana 5th installment रायपुर। छत्तीसगढ़ की महतारियों को सीएम विष्णुदेव ने बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया कि इस बार महतारी वंदन की राशि 1 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। सोमवार को 12 बजे पांचवीं किस्त की राशि 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसी के साथ ही महिलाओं के खाते में एक- एक हजार जमा हो जाएंगे।

मालूम हो कि महतारी वंदन योजना प्रदेश में 01 मार्च 2024 से लागू की गयी है तथा मार्च माह की सहायता राशि 10.03.2024 को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन करते हुए की गयी थी। आपके खाते में पैसा आया या नहीं इसकी जानकारी https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status इस लिंक को क्लीक कर देख सकते हैं। लिंक खुलने पर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

जानिए क्या है महतारी वंदन योजना 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को दी गई गारंटी को पूरा कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार ने महिला सशक्तिकरण का एक नया रास्ता तैयार किया है। इससे महिलाओं में भारी उत्साह है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की पात्र विवाहित महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक भुगतान किये जाएंगे। इससे महिलाओं के खाते में हर माह डीबीडी के माध्यम से एक हजार रूपए आएंगे। इसका उपयोग वह अपनी जरूरत और इच्छा के अनुसार कर सकेंगी। इससे महिलाओं की छोटी-छोटी खुशियों को अब गारंटी मिल गई है।

70 लाख महिलाओं ने किया आवेदन

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में 3,000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। इससे महिलाओं की न सिर्फ रोजमर्रा की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी होंगी बल्कि उन्हें आर्थिक संबल भी मिलेगा। महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं के उत्साह का प्रमाण है कि 05 फरवरी को आवेदन करने के पहले ही दिन 1 लाख 81 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया। दिन-प्रतिदिन योजना की लोकप्रियता के साथ फार्म भरने का सिलसिला भी बढ़ता रहा। योजना के तहत 20 फरवरी को अंतिम तिथि तक लगभग 70 लाख महिलाओं ने आवेदन जमा कर दिया।



Tags:    

Similar News