महतारी वंदन योजना 2026: पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, किस्त और दस्तावेज़ — पूरी जानकारी
Mahtari Vandan Yojana 2026: महतारी वंदन योजना 2026 में हर महीने ₹1000 कैसे मिलेंगे? पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज़, eKYC और स्टेटस चेक करने की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
महतारी वंदन योजना 2026: भारत सरकार और राज्य सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है। ताकि वे आत्मनिर्भर हो सकें। इन्हीं में से एक है छत्तीसगढ़ की "महतारी वंदन योजना"। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000-1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं, घर खर्च से लेकर अपनी जरुरतें पूरी कर रही है। इतना ही नहीं कई महिलाओं ने तो अपना खुद का बिजनेस भी शुरू किया है। अगर आपको इस योजना की जानकारी नहीं तो चलिए जानते हैं, महतारी वंदन योजना क्या है? महतारी वंदन योजना के पात्रता से लेकर आवश्यक दस्तवेजों तक के बारे में...
महतारी वंदन योजना क्या है?
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार चलाई जा रही एक महिला कल्याणकारी योजना है। इसकी शुरुआत 10 मार्च, 2024 में की गयी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा योजना शुरू की गयी है। योजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस योजना के तहत राज्य की सभी विवाहित, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।
महतारी वंदन योजना का उद्देश्य क्या है?
महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर परिवार और समाज में बराबरी देना है। वे परिवार में समान हक़ से निर्णय ले सके। योजना के तहत मिल रही राशि का रोजगार- बिजनेस के लिए उपयोग कर आत्मनिर्भर बन सके। इसके अलावा महिलाएं अपने खानपान- स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे सके।
मासिक राशि, सालाना कुल राशि
महतारी वंदन योजना की मासिक राशि 1000 रूपए है। योजना के अंतर्गत महिलाओं हर महीने उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में 1000-1000 रुपये दिए जाते हैं। वहीँ, सालाना 12000 रूपए दिए जाते हैं। महीने के पहले या दूसरे सप्ताह के भीतर योजना की राशि अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है।
लाभार्थी संख्या
महतारी वंदन योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को मिल रहा है, महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि मिल रही है।
महतारी वंदन योजना पात्रता शर्तें
महतारी वंदन योजना का लाभ जिन महिलाओं को दिया जाना है उसके लिए पात्रता, शर्तें तय की गयी है, जैसे कि महिला की उम्र, आय, आदि। तो चलिए जानते हैं महतारी वंदन योजना लिए कौन- कौन सी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। वहीँ, किन महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा।
कौन आवेदन कर सकता है
- योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला छत्तीसगढ़ राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए महिला विवाहित होनी चाहिए।
- विधवा, तलाकशुदा या परित्याग महिला (छोड़ी गयी महिला) को भी इसका लाभ मिलेगा।
- महिला या उनके परिवार से कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
उम्र सीमा
न्यूनतम उम्र- महिला की न्यूनतम उम्र आवेदन वर्ष की 1 जनवरी तक 21 साल होनी चाहिए।
अधिकतम उम्र- आवेदन के लिए अधिकतम उम्र तय नहीं है।
कौन पात्र नहीं है?
- महिला के परिवार से कोई अगर आयकर दाता (Income Tax Payer) हो तो उन्हें लाभ नहीं मिलेगा।
- महिला या परिवार से कोई किसी भी सरकारी विभाग में स्थायी, अस्थायी या कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी रहा हो।
- अगर परिवार से कोई वर्तमान में या पहले सांसद- विधायक रहा हो तो वो भी लाभ नहीं ले सकेंगे।
- परिवार का कोई भी सदस्य विधानसभा, बोर्ड, निगम या मंडल में अध्यक्ष या उपाध्यक्ष के पद पर रहा है।
- अगर परिवार का सदस्य विधानसभ, किसी बोर्ड, कॉर्पोरेशन या परिषद के अध्यक्ष या उपाध्यक्ष है या रह चुके हैं वो भी अपात्र होंगे।
ज़रूरी दस्तावेज़
अगर आप महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपके पास नीचे बताये गए सभी दस्तावेज होने चाहिए, तभी योजना का लाभ ले पाएंगे, तो चलिए जानते हैं कौन कौन से डाक्यूमेंट्स जरुरी है।
- आवेदिका का पासपोर्ट साइज़ फोटो
- स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र (Voter ID)
- विवाहिता की पुष्टि के लिए आवेदिका और उसके पति का आधार कार्ड
- पैन कार्ड (अगर हो)
- विवाह प्रमाण पत्र (Marriage Certificate)
- विधवा हो तो पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- परित्यक्ता महिला के लिए ग्राम पंचायत या वार्ड से जारी प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (बैंक आधार से लिंक होना चाहिए, महिला का खुद का अकॉउंट होना चाहिए)
आवेदन के साथ घोषणा पत्र
बैंक खाते मे दर्ज मोबाइल नंबर
महतारी वंदन योजना आवेदन कैसे करें - Step by Step
महतारी वंदन योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है। नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके महिला फॉर्म भर सकतीं हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे आवेदन करें...
ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें
सबसे पहले 'महतारी वंदन योजना' की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
- “रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक जानकारी- जैसे नाम, मोबाइल नंबर, और EPIC कार्ड नंबर आदि भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें।
- अब आवेदन फॉर्म खोलें और मांगी गयी सभी जानकारी भर दें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सब्मिट कर दें।
- आवेदन फॉर्म सब्मिट हो जाएगा।
योजना के लिए चयन हुआ या नहीं, इसे वेबसाइट पर जाकर "आवेदन संख्या" दर्ज करके चेक कर सकते हैं।
ऑफलाइन फॉर्म कैसे भरें
- नजदीकी ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, या आंगनबाड़ी केंद्र जाएँ।
- वहां से आवेदन फॉर्म करके सबसे आवश्यक जानकारी भर दें।
- मांगी गयी सभी आवश्यक दस्तावेज आवेदन के साथ वहीं जमा कर दें।
(नोट:-- आवेदन की अंतिम तिथि के बाद सभी महिलाओं के नाम की सूची पंचायत, वार्ड कार्यालय, या आंगनबाड़ी के नोटिस बोर्ड या पोर्टल पर प्रदर्शित की जाती है। )
महतारी वंदन योजना किस्त कब आती है?
महतारी वंदन योजना की क़िस्त हर महीने की पहली तारीख ता फिर आसपास की तारीखों को आती है। कई बार यह किसी कारणवश महीने के पहले या दूसरे हफ्ते तक आती है।
स्टेटस कैसे चेक करें?
महतारी वंदन योजना की किस्त खाते में आयी है या नहीं इसका मैसेज बैंक से लिंक नंबर पर आता है। अगर टेक्स्ट मैसेज नहीं आया है तो आसानी से कुछ स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले महतारी वंदन योजना की वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर भुगतान की स्थिति पर क्लीक करें।
- अब लाभार्थी क्रमांक या फिर मोबाइल नंबर, कैप्चा सभी भर दें।
- आपके स्क्रीन पर आपका भुगतान स्टेटस दिख जायेगा।
महतारी वंदन योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें?
महतारी वंदन योजना लिस्ट में लाभार्थी का नाम है या नहीं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से चेक किया जा सकता है।
ऑनलाइन लिस्ट चेक प्रोसेस
- सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'आवेदन और भुगतान की स्थिति' पर क्लीक करें।
- अब लाभार्थी क्रमांक या फिर मोबाइल नंबर डालकर कैप्चा डालें और सबमिट' बटन दबाएं।
- स्क्रीन पर आवेदन और और भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।
महतारी वंदन योजना eKYC क्या है?
महतारी वंदन योजना का eKYC करना सभी महिलाओं के लिए अनिवार्य है। सरकार धोखाधड़ी रोकने और हकदार महिला को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं इसके लिए महतारी वंदन योजना का eKYC कराती है। पिछले कुछ समय में कई शिकायतें सामने आयी है कि महतारी वंदन योजना का लाभ अपात्र लोग रहे हैं। गलत जानकारी और फर्जीवाड़ा कर महतारी वंदन योजना का लाभ लिया जा रहा है जिसे रोकने के लिए महतारी वंदन योजना eKYC जरुरी है। चलिए जानते हैं महतारी वंदन योजना की eKYC कैसे है?
महतारी वंदन योजना ई-केवाईसी कैसे करें?
- सबसे पहले अपने पास किसी चॉइस सेंटर, डिजिटल सुविधा केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र जाएँ।
- अपने साथ आधार कार्ड अवश्य ले जाएँ।
- वहां, फिंगरप्रिंट पर लाभार्थी के फिंगर का निशान लेकर ई-केवाईसी किया जायेगा।
- इसके बाद आपका स्टेटस अपडेट हो जायेगा।
योजना से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी
महतारी वंदन योजना से सम्बन्धित किसी जानकारी या शिकायत के लिए महतारी वंदन योजना हेल्पलाइन नंबर 18002334448 से सम्पर्क कर सकते हैं।
महतारी वंदन योजना के लिए लाभार्थी वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. महतारी वंदन योजना में कितने पैसे मिलते हैं?
महतारी वंदन योजना में महिलाओं को DBT से बैंक खाते में हर महीने 1000 रूपए और सालाना 12000 रूपए मिलते हैं।
Q2. महतारी वंदन योजना की पात्रता क्या है?
महतारी वंदन योजना का लाभ 21वर्ष और उससे अधिक उम्र की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्याग महिला ले सकती हैं।
Q3. महतारी वंदन योजना में आवेदन कैसे करें?
महतारी वंदन योजना के लिए ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, या आंगनबाड़ी केंद्र से कर सकते हैं।
Q4. महतारी वंदन योजना की अगली किस्त कब आएगी?
महतारी वंदन योजना की पिछली क़िस्त (24वीं) 30 जनवरी को आयी थी अगली क़िस्त फरवरी 2026 का अंत या मार्च की शुरुआत में आ सकती है।
Q5. महतारी वंदन योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें?
महतारी वंदन योजना लिस्ट में अपना नाम आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in या नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या वार्ड कार्यालय में देख सकते हैं।