Korea Accident News: CG में दर्दनाक हादसा: सवारियों से भरी ऑटो नदी में गिरी: 2 महिलाओं की मौत, 14 घायल

Nadi Me Giri Auto: कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक भीषण हादसा हुआ है, जहां सवारियों से भरी ऑटो नदी में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

Update: 2025-11-05 10:22 GMT

Nadi Me Giri Auto: कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक भीषण हादसा हुआ है, जहां सवारियों से भरी ऑटो नदी में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। 

हादसे के बाद सवारियों में मची अफरा-तफरी

यह हादसा बैकुंठपुर में छिंदिया के आश्रित गांव नकटापरा में हुआ है। क्षमता से ज्यादा सवारी होने के कारण एक ऑटो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो में सवार 16 महिलाओं में से एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक और महिला की बुधवार को मौत हो गई। इसके अलावा 14 महिलाएं  घायल हो गई।

दो महिलाओं का मौत, 14 की का इलाज जारी 

जानकारी के मुताबिक, 16 महिलाएं मंगलवार की रात ऑटों में सवार होकर झरनापारा के पंडोपारा से लौट रही थी। इसी दौरान रात 10 बजे के आसपास ऑटो नकटापरा में नदी में जा गिरी। हादसे के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक और महिला को जब बुधवार को अंबिकापुर रेफर किया जा रहा था, तभी उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 14 महिलाओं का इलाज बैकुंठपुर जिला अस्पताल में जारी है।     

ऑटो में सवार थी क्षमता से ज्यादा सवारी

बताया जा रहा है कि ऑटो में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठी थी। जिसके कारण वह अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक हादसे की शिकार हुई ऑटो में 16 महिलाएं शामिल थी, जो मंगलवार रात 10 बजे झरनापारा के पंडोपारा से लौट रही थी। इसी दौरान ऑटो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में ऑटो सवार एक महिला ने मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक और महिला को जब बुधवार को अंबिकापुर रेफर किया जा रहा था, तभी उसने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 14 महिलाओं का इलाज बैकुंठपुर जिला अस्पताल में जारी है।


        

Tags:    

Similar News