Jashpur News: ''हिन्दू धर्म कोई धर्म नहीं'' कहने वाले चार गिरफ्तारी, सभा में दिये थे विवादित भाषण...

Jashpur News: छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द कहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है...

Update: 2024-07-26 11:29 GMT

जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द कहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से पकड़ा है। साथ ही थाना कुनकुरी में धारा 109, 153 ए, 153 बी, 294, 295 ए, 34, 505 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

दरअसल, ये पूरी घटना 27.02.2024 की है। सुनील कुमार खलखो, श्याम सुंदर मरावी, रेमिश तिर्की एवं संजय सक्सेना ने भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में कुनकुरी सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में 12 बजे से 15ः30 बजे तक आमसभा आयोजित कर हिन्दु धर्म के बारे में आपत्तिजनक एवं अपषब्द टिप्पणी किये थे। सभा के दौरान आरोपियों ने कहा, हिन्दू धर्म कोई धर्म नहीं हैं, मौलिक अधिकार को छिनना, एसटी/एससी एवं अन्य अन्य पिछड़ा वर्ग को सताना, टार्चर करना, अनुच्छेद-25 का हनन करना, धर्म के नाम पर नौटंकी करना, ईव्हीएम मशीन से चुनाव प्रक्रिया रोकना, धार्मिक गुरूओं के बारे में अपशब्द कहे। मामले में थाना कुनकुरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जाँच के दौरान एसपी शशि मोहन सिंह द्वारा एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। दबिश देकर विभिन्न जगहों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी 1 सुनील कुमार खलखो उम्र 37 साल निवासी गोढ़ी बी थाना बागबहार, 2 श्यामसुंदर मरावी उम्र 47 साल निवासी कुनकुरी, 3- रेमिश तिर्की उम्र 56 साल निवासी कांसाबेल एवं 4- संजय सक्सेना उम्र 47 साल निवासी कापू विजय नगर को आज गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक सरोज टोप्पो, उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. मनोज साहू, प्र.आर. आदित्य साय, आर. धनेष्वर राम, आर. गणेश यादव, आर. छवि पैंकरा, आर. 430 जितेन्द्र गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।


Full View


Tags:    

Similar News