Janjgir-Champa News: कार्यक्रम देखकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 7 आरोपी गिरफ्तार...

Janjgir-Champa News: घर लौट रही महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Update: 2025-10-02 06:14 GMT

Janjgir-Champa News: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के सात आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म किया था।

जानिए घटनाक्रम

दरअसल, 30 सितंबर को थाना चांपा में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28-29 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे से 2:00 बजे के बीच चांपा क्षेत्र में कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल में बैठाकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी -बारी से सामूहिक अनाचार किया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जाँच शुरू की गई।

एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने घटना को गंभीरता से लिया और साइबर सेल व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जल  से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। चांपा क्षेत्र के विभिन्न संभावित सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान करने में सफलता मिली।

टीम ने घटना में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम...

1. पदीप मनहर पिता दिलीप मनहर, उम्र 19 वर्ष निवासी घोघरा नाल डिपरापारा वार्ड नंबर 14 चापा

2. शिवम बंजारे पिता पंचराम बंजारे, उम्र 19 वर्ष निवासी घोघरानाला डिपरापरा वार्ड नंबर 14 चाम्पा

3. कृष्णा खुटे पिता मुकेश खुटे, उम्र 19 वर्ष निवासी घोघरानाला डिपरापरा वार्ड नंबर 14 चाम्पा

4. अनिल महिलांगे पिता दिलेराम महिलांगे उम्र 19 वर्ष घोघरानाला मण्डल पारा वार्ड नंबर 13 चाम्पा

5. सुरज टंडन पिता अयोध्या प्रसाद टंडन, उम्र 19 वर्ष घोघरानाला चांदुपारा वार्ड नंबर 14 चाम्पा

6. दीपेश कुमार कुर्रे पिता रोहित कुमार कुर्रे, उम्र 19 वर्ष घोघरानाला डिपरापरा वार्ड नंबर 14 चाम्पा

7. शानू मीरझा पिता शांति लाल मीरझा उम्र 19 वर्ष निवासी सभी आरोपी घोघरा नाला चांपा

पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि वे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय महिला को अकेला पाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिए थे।

जिला पुलिस कप्तान विजय कुमार पाण्डेय ने इस प्रकरण में पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि अज्ञात आरोपियों को जल्द ही पतासाजी कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में तत्परता बरती। यह कार्रवाई महिलाओं एवं समाज की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारी प्राथमिकता यह है कि किसी भी महिला के साथ अपराध करने वाले अपराधियों को शीघ्र ही कानून के कठघरे में खड़ा किया जाए।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, साइबर टीम से ASI विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक माखन साहू, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शाहबाज खान, रोहित कहरा, श्रीकांत सिंह, थाना चाम्पा से उप निरीक्षक सीलमनी टोप्पो, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, ज्ञान प्रकाश खाखा प्रधान आरक्षक वेंकट पाटले, आरक्षक शंकर सिंह राजपूत, आकाश कलोसिया मुद्रिका दुबे, वीरेश सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी की विशेष भूमिका रही।

Tags:    

Similar News