Janjgir Champa: दुष्कर्म के बाद हत्या, महिला के प्राइवेट पार्ट में मिले लकड़ी के टुकड़े, झाड़ियों में मिली अर्धनग्न लाश...

Janjgir Champa: 55 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में झाड़ियों के पीछे मिला। लाश के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा भी मिला है।

Update: 2024-08-16 14:56 GMT

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 55 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न हालत में झाड़ियों के पीछे मिला। लाश के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा भी मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और FSL की टीम पहुंची। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया। फिर उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल अभी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या किस वजह से की गई, इसकी पुष्टि हो पायेगी।

जानिए घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक, घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मृतिका 55 वर्षीया महिला बीते गुरूवार की शाम से घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने ये सोचकर भी महिला की खोजबीन नहीं कि की गांव में ही होगी और घर वापस लौट आयेगी। पहले भी महिला कहीं जाती थी, लेकिन घर लौट आती थी। बताया जा रहा है कि महिला शराब पीने की आदि थी। शुक्रवार (आज) सुबह उसका शव गांव के सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। लाश अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने पहचान कर मामले में संदेही को पकड़ा है। फिलहाल, संदेही से पूछताछ जारी है।

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और हत्या का कारण क्या था इसकी जानकारी मीडिया को दी जाएगी। फिलहाल, घटना के संबंध में अकलतरा थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News