Jagadalpur News: शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारी सस्पेंड, कार्य में लापरवाही पर हुई कार्रवाई...देखें आदेश

Jagadalpur News: पिछले दिनों जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के निरीक्षण में शिक्षा विभाग के कार्यों में लापरवाही पाई गई थी। लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मियों को कलेक्टर के निर्देश पर निलंबित किया गया है। इसके अलावा एबीईओ के पद पर अटैच व्याख्याता को शैक्षणिक कार्यों हेतु रिलीव किया गया है।

Update: 2024-07-23 15:25 GMT

जगदलपुर। शिक्षा विभाग के तीन कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही पाए जाने पर निलंबित किया गया है। कलेक्टर विजय दयाराम के निर्देशों पर जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। इसके साथ ही सहायक खंड शिक्षा अधिकारी को व्याख्याता पद के लिए रिलीव किया गया है।

कलेक्टर विजय दयाराम ने हाल ही में बस्तर जिले के विकास खंडों का दौरा किया था। इस दौरान काम के भी समीक्षा की गई थी। शिक्षा विभाग के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित तो के निलंबन के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्टर विजय दयाराम ने दिए थे। कलेक्टर के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग में तीन बाबूओ को निलंबित किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड बस्तर में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ सरोजनी उसेंडी को कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान शासकीय कार्य में लापरवाही पाए जाने के कारण निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर नियत किया गया है।


इसी तरह भागीरथी दर्रो सहायक ग्रेड दो को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या शिक्षा परिसर भानपुरी विकासखंड बस्तर को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बकावंड होगा।


कुलधरा मौर्य सहायक ग्रेड 2 कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड बस्तर में पदस्थ हैं। कलेक्टर बस्तर विजय दयाराम के निरीक्षण के दौरान शासकीय कार्य में लापरवाही पाए जाने के कारण कुलधरा मौर्य सहायक ग्रेड 2 को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी बकावंड नियत किया गया है।


इसके अलावा गैर शिक्षकीय कार्य में संलग्न चैतराम मुचाकी को प्रभारी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी (मूल पद व्याख्याता) कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड बास्तानार को उनके मूल पद संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागमुंडी विकासखंड बास्तानार में शैक्षणिक कार्य करने हेतु भार मुक्त किया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News