रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, गोंदिया व पटना के बीच चलेगी 15 होली स्पेशल ट्रेन, जाने पूरा शेड्यूल
SECR, HOLI Special Train: त्योहार के दौरान यात्रा झरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR ने त्योहार के अवसर पर 15 होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
बिलासपुर 18 फरवरी 2026: होली त्योहार के दौरान ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है। इस बार भी भारतीय रेलवे ने देशभर में 1410 होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। SECR दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 15 होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
अब तक 5 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा रेलवे ने की है। वर्तमान में गोंदिया-दरभंगा मार्ग की गाड़ियों में होने वाली भीड़ को देखते हुए गोंदिया और पटना के बीच एक फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी 08861 नंबर के साथ 2 मार्च को गोंदिया से और गाड़ी 08862 नंबर के साथ 3 मार्च से पटना से चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 4 सामान्य, 8 स्लीपर, 3 एसी थ्री, 1 एसी टू सहित कुल 18 कोच रहेगी।
गाड़ी 08861 गोंदिया-पटना फेस्टिवल ट्रेन गोंदिया सुबह 11 बजे निकलकर डोंगरगढ़ होते हुए दोपहर 2 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी। भाटापारा होते हुए अगले दिन दोपहर 3 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह विपरीत दिशा में गाड़ी 08862 शाम 5.15 बजे पटना स्टेशन से निकलकर राजेंद्र नगर टर्मिनल होते हुए अगले दिन शाम को 7.20 बजे रायपुर स्टेशन आएगी और रात 11 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी।