Gariyaband: सांप ने भाई बहन को काटा, फिर पिता ने सांप को ही मार डाला, दोनों बच्चों की भी मौत

Gariyaband News: बीती रात दो आदिवासी भाई बहनों को सांप ने काट लिया। सांप के डसने से 16 वर्षीय बालिका व 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

Update: 2024-07-18 11:40 GMT
Gariyaband: सांप ने भाई बहन को काटा, फिर पिता ने सांप को ही मार डाला, दोनों बच्चों की भी मौत
  • whatsapp icon

Gariyaband गरियाबंद। बीती रात सर्पदंश से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक सगे भाई बहन हैं। रात को सोने के दौरान सांप ने दोनों भाई-बहन को डस लिया। गुस्साए पिता ने सांप को भी ढूंढ कर मार दिया। घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र की है।

गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा में बीती रात एक आदिवासी परिवार सोया हुआ था। परिवार के मुखिया खोवेंद्र के घर उसकी पत्नी व पांच संताने रहती हैं। रात लगभग 12 बजे 16 वर्षीय बेटी कस्तूरी को सांप काटने का अहसास होते ही वह नींद से जाग गई। उसकी कमर में सांप काटने के निशान बन गए थे। इसके बाद रात को ही पिता खोवेंद्र ने सांप को ढूंढ कर मार दिया। इसके बाद परिवार फिर से सो गया। रात 2:30 बजे 16 वर्षीय कस्तूरी और 10 वर्षीय उसके भाई शेषकुमार को उल्टियां होने लगी। उसे भी सांप ने बहन से पहले डस लिया था पर वह सर्पदंश से अंजान था। उल्टियां करता देख परिजन उन्हें लेकर देवभोग के अस्पताल पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत दोनों मासूम बच्चों के मौत की पुष्टि की। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रकाश साहू ने बताया कि 16 वर्षीय लड़की के कमर में सांप काटने के निशान स्पष्ट रूप से परिलक्षित है जबकि बेटे का निशान पोस्टमार्टम के समय पता चलेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही देवभोग में रहने वाला एक अन्य युवक बबलू भी आज ही सर्पदंश का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती हुआ है।

डॉक्टर के अनुसार पिछले एक माह में सर्पदंश से पीड़ित 13 व्यक्ति देवभोग के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं। इनमें से 9 को जहरीले सांप ने काटा था। 9 में से तीन की मृत्यु हो गई।

Tags:    

Similar News