Gadchiroli: नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, सब इंस्पेक्टर सहित 2 जवान गंभीर रूप से घायल..

Gadchiroli: मुठभेड़ में एसआई सहित दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। जवानों को कांकेर से गढ़चिरौली के लिए एयरलिफ्ट किया गया

Update: 2024-07-17 12:25 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से लगे महाराष्ट्र् के गढ़चिरौली में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठाभेड़ हो गई। घटना में एसआई सहित दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। जवानों को कांकेर से गढ़चिरौली के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कांकेर से सटे गढ़चिरौली के झारावंड़ी थाना क्षेत्र के जंगल में आज दोपहर महाराष्ट्र् पुलिस के जवान सर्चिंग अभियान में निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाये नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से हुई मुठभेड़ में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये।

दोनों जवानों को कांकेर लाया गया। यहां से एयरलिफ्ट कर गढ़चिरौली के लिए हेलीकाॅप्टर से एयरलिफ्ट किया गया है। फिलहाल फायरिंग बंद बताई जा रही है। सुरक्षाबलों द्वारा सर्चिंग जारी है।

Tags:    

Similar News