Durg News: बीजेपी नेता ने की खुदकुशी, पत्नी शादी से लौटी तो कमरे में पति का शव फंदे से लटका मिला...

Durg News: भाजपा नेता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीजेपी नेता का नाम शिव कुमार वर्मा था। और अहिवार क्षेत्र के भाजयुमो मंडल थे।

Update: 2024-04-23 19:02 GMT

Durg News दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में बीजेपी नेता ने खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान मृतक की पत्नी और पुत्र शादी में गए हुए थे। वापस लौटे तो बीजेपी नेता का शव घर के कमरे में लटका हुआ था। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है। मृतक नेता का नाम शिव कुमार वर्मा था।

जानकारी के मुताबिक, नंदिनी थाना क्षेत्र के अहिवारा निवासी शिव कुमार वर्मा अहिवारा भाजयुमो मंडल थे। उनकी पत्नी विद्या वर्मा व पुत्र अपने पैतृक निवास ग्राम सहगांव शादी में गए थे। मंगलवार की शाम 4 बजे जब उनकी पत्नी अपने घर लौटी तो देखा उनके पति का शव फंदे से लटका हुआ था। जिसकी जानकारी परिजनों ने थाने दी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। भाजपा नेता ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच पुलिस कर रही है। 

Tags:    

Similar News