Dhamtari News: मड़ई देखने गए युवक की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस...

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी में मड़ई देखने पहुंचे युवक की हत्या कर दी गई। युवक आटा चक्की में काम करता था। फिलहाल युवक की हत्या किसने की और इसके पीछे का कारण क्या था, इसकी जांच की जा रही है।

Update: 2025-10-25 10:36 GMT

Murder News

Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में मड़ई देखने निकले युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना तेरे गांव थाना क्षेत्र की है। ग्राम झूरातराई थाना मगरलोड निवासी भानु प्रताप मांडवी 24 वर्ष  धमतरी के आटा चक्की में काम करता था। 23 अक्टूबर की सुबह घर वालों को कम पर जाने की बात कह कर निकाला था और वह माकरदोना पहुंच गया।

24 अक्टूबर को माकरदोना में मड़ई का कार्यक्रम था। 25 अक्टूबर की सुबह-सुबह भानु प्रताप की खून से लथपथ लाश बस्ती के पास मिली। सुबह 6 बजे परिजनों को सूचना दी गई। भाई राकेश मांडवी घटनास्थल पहुंचा। इधर केरेगांव थाना पुलिस भी घटना स्थल पहुंची।

भाई राकेश मंडावी ने बताया कि शरीर में कई जगह चाकू से मारने का निशान मिले है। भानु प्रताप मांडवी चाचा पुनूराम मांडवी के घर माकरदोना आया हुआ था। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

आटा चक्की में करता था काम

मिली जानकारी के अनुसार मृतक भानु प्रताप धमतरी के गोकुलपुर स्थित आटा चक्की में काम करता था। अपने अन्य साथियों के साथ रहा करता था। संचालक के बताए अनुसार वह 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने अपने घर चला गया था। 23 अक्टूबर को जब फोन लगाया गया तो भानू प्रताप ने कहा कि वह बोरसी ससुराल आ गया है कल आऊंगा। 24 अक्टूबर को फोन लगाने पर पता चला कि वो माकरदोना मड़ई घूमने आया है। इधर, 25 की सुबह यह सूचना मिली कि उसकी किसी ने हत्या कर दी।

मालूम हो कि दीपावली के दिन भी बिरेझर चौकी क्षेत्र के ग्राम चटौद पुल के पास भी एक हत्या हुई थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News