छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा आज का मौसम: अगले 24 घंटे में और बढ़ेगा पारा, रायपुर में तापमान 33 के पार, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ समेत आपके जिले का कैसा रहेगा मौसम?

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में पारा और बढ़ेगा, जिसके कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं कि बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ समेत आपके जिले का कैसा रहेगा मौसम?

Update: 2026-02-18 07:25 GMT

फोटो सोर्स- NPG.NEWS

रायपुर 18 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। लोगों को जहां सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर उन्हें दोपहर के वक्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ का न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है, तो चलिए जानते हैं कि बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ समेत आपके जिले का कैसा रहेगा मौसम? 

अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम ?    

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अभी कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ का मौसम ड्राई बना हुआ है और बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। हालांकि इसके बाद छत्तीसगढ़ के मौसम में कोई बडे बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है।     

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान ? 

  • रायपुर- अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर- अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस 
  • दुर्ग- अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस
  • राजनांदगांव- अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस
  • गौरेला,पेंड्रा, मरवाही- अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर-  अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस
  • धमतरी- अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस
  • सरगुजा- अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस
  • बस्तर- अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस
  • कोरिया- अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सिय
  • बलरामपुर- अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस
  • कोरबा- अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस
  • मुंगेली- अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस
  • सुकमा- अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस

देखने को मिल सकता है पश्चिमी विक्षोभ का असर 

मौसम विभाग (IMD) की माने तो उत्तर भारत से होकर गुजने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम में देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत से जब पश्चिमी विक्षोभ गुजरेगा, तो गरज-चमक के साथ ही तूफानी बारीश भी हो सकती है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के मौसम में आने वाले दिनों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।           

IMD ने दी सावधानी बरतने की सलाह

मौसम के बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खासी, बुखार और हाइपोथर्मिया जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखने की अपील की गई है।

ठंड से बचने के लिए उपाय क्या है?  

  • पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े पहने।
  • घर के अंदर रहे और जरूरी होने पर ही बाहर निकले।
  • नियमित रूप से गर्म पेय का इस्तेमाल करें।
  • वाहन चलाते समय सावधानी बरते।
  • बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।   

गर्मी से बचाव के लिए क्या करें ? 

  • शरीर में पानी की मात्रा कम होने न दें। 
  • तरबूज, खरबूजा सहित पानी से भरपूर फल-सब्जियां खाएं।             
  • खान-पान का खास ख्याल रखें और तला हुआ भोजन खाने से बचें। 
  • दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी है, तो अपने सिर को ढक लें या फिर छाते का इस्तेमाल करें।            

                                                                                    

Tags:    

Similar News