Chhattisgarh Rain Alert: फिर होगी बारिश, उमस वाली गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिन इन स्थानों पर गरज चमक के साथ बरसात की चेतावनी...

Chhattisgarh Rain Alert: इन दिनों प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही है। प्रदेश में एक दो सथानों पर हल्की वर्षा हुई है। सबसे अधिक वर्षा वाला स्टेशन कटेकल्याण जिला दंतोवाड़ा में 2.0 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

Update: 2024-10-08 07:31 GMT

Chhattisgarh Rain Alert: रायपुर। छत्तीसगढ़ कई जिलों में इन दिनों उमस वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से मानसून लौटने वाला है। रायपुर मौसम विभाग की माने तो 9 से 11 अक्टूबर के बीच कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी में भी आज बादल छाये हुये हैं और भीषण गर्मी पड़ रहा है।

दरअसल, इन दिनों प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम है। प्रदेश में एक दो सथानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वहीँ, सबसे अधिक वर्षा वाला स्टेशन की बात करें तो कटेकल्याण जिला दंतोवाड़ा में 2.0 सेमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के रायपुर, सरगुजा व बिलासपुर संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, बस्तर संभाग में सामान्य से अधिक तथा दुर्ग संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य रहे। सुकमा में सबसे अधिक तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सबसे कम अम्बिकापुर में 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जानिए 7 अक्टूबर का तापमान

लालपुर रायपुर में 35.1 तापमान, माना एयरपोर्ट 33.6, बिलासपुर 33.4, पेण्ड्र्ारोड 32.3, अम्बिकापुर 32.4, जगदलपुर 33.5 और दुर्ग में 32.8 रहा।

येलो अलर्ट जारी?

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में गरज चमक और आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

10 अक्टूबर बारिश

बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर में भी गरज-चमक और आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

15 अक्टूबर के बाद बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 15 अक्टूबर के बाद से छत्तीसगढ़ में ठंड का आगमन होगा। मौसम के तापमान में गिरावट होगी और इस महीने के आखिरी सप्ताह में गुलबी ठंड प्रदेश में दस्तक देगी। प्रदेश में मौसम चेंज और तापमान में गिरावट के बाद ठण्ड भी बढ़ने लगेगी।

छत्तीसगढ़ में अब तक की दर्जा वर्षा

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1169.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 08 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2394.2 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 636.3 मिमी, सूरजपुर में 1164.2 मिमी, बलरामपुर में 1742.3 मिमी, जशपुर में 1068.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 959.2 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1115.0 मिमी, महासमुंद में 971.4 मिमी, धमतरी में 1040.4 मिमी, बिलासपुर में 996.9 मिमी, मुंगेली में 1117.1 मिमी, रायगढ़ में 1112.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.5 मिमी, सक्ती 1063.1 मिमी, कोरबा में 1419.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 656.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

कबीरधाम जिले में 923.0 मिमी, राजनांदगांव में 1128.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1279.1 मिमी, कोण्डागांव में 1207.0 मिमी, कांकेर में 1424.3 मिमी, नारायणपुर में 1465.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 1550.9 मिमी और सुकमा जिले में 1676.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Tags:    

Similar News